विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत ने हमेशा शांति स्थापना में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, अहिंसा व सद्भाव के आदर्शों का किया पालनः रुचिरा कंबोज

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Fri, 15 Sep 2023 06:06 AM (IST)

Discourse on Peace संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि शांति हमेशा भारत की समृद्ध ...और पढ़ें

शांति हमेशा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, दार्शनिक विरासत की आधारशिला रही है: रुचिरा कंबोज
शांति हमेशा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, दार्शनिक विरासत की आधारशिला रही है: रुचिरा कंबोज

न्यूयॉर्क, एएनआई। Discourse on Peace: संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि शांति हमेशा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत की आधारशिला रही है। उन्होंने कहा कि हमने (भारत) अहिंसा, सद्भाव और सह-अस्तित्व के आदर्शों का पालन किया है।

महात्मा गांधी का किया गया जिक्र

रुचिरा कंबोज ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसात्मक प्रतिरोध के चैंपियन थे और उनका प्रभाव हमेशा रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं ने भारत को प्रभावित किया है। इसके अलावा, उन्होंने शांति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं की सीख को अपनाया है।

यह भी पढ़ेंः UN on Bharat Row: '...तो हम आवेदन पर विचार करेंगे', भारत Vs इंडिया विवाद पर संयुक्त राष्ट्र ने दिया अहम बयान

भारतीय सहयोग पर प्रकाश

रुचिरा कंबोज संयुक्त राष्ट्र में शांति पर चर्चा कार्यक्रम में बोल रही थी। इससे पहले जुलाई में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए, रुचिरा कंबोज ने कहा था कि ग्लोबल साउथ के साथ भारत की 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर की विकास परियोजनाएं लोगों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

यह भी पढ़ेंः US के पूर्व खुफिया अधिकारी को उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम की चिंता, कहा- शांति बनाए रखने के प्रयास जारी

रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत सभी शांति निर्माण प्रयासों में एक दृढ़ सहयोगी बनने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा शांति स्थापना और शांति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।