Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Donald Trump: गिरफ्तारी के 20 मिनट बाद ही जेल से रिहा हुए डोनाल्ड ट्रंप, जेल प्रशासन ने जारी किया मग शॉट

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 07:28 AM (IST)

    Donald Trump arrested अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साल 2020 के चुनाव परिणामों को पलटने के लिए धोखाधड़ी और साजिश के आरोप में गुरुवार को ...और पढ़ें

    गिरफ्तारी के 20 मिनट के बाद डोनाल्ड ट्रंप हुए रिहा।
    गिरफ्तारी के 20 मिनट के बाद डोनाल्ड ट्रंप हुए रिहा।

    अटलांटा, एएफपी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साल 2020 के चुनाव परिणामों को पलटने के लिए धोखाधड़ी और साजिश के आरोप में गुरुवार को जॉर्जिया के जेल में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, ट्रंप को 200,000 अमेरिकी डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया, जिसके बाद वह न्यू जर्सी के लिए अपनी वापसी उड़ान के लिए हवाई अड्डे पर वापस चले गए।

    कितनी है ट्रंप की हाइट?

    मालूम हो कि डोनाल्ड ट्रम्प ने इससे पहले अपने ऊपर लगे उन आरोपों में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसमें अवैध रूप से जॉर्जिया में साल 2020 के चुनाव को पलटने की योजना बनाई थी। ट्रंप को गिरफ्तार किए जाने के बाद जेल ने उनका मग शॉट किया। हालांकि, 20 मिनट के बाद ही उनको रिहा कर दिया गया। जेल द्वारा ट्रम्प की ऊंचाई छह फुट तीन इंच (1.9 मीटर), वजन 215 पाउंड (97 किलोग्राम) और उनके बालों का रंग "गोरा या स्ट्रॉबेरी" बताया गया।  

    रिहा होने के बाद क्या बोले ट्रंप?

    फुल्टन काउंटी जेल से को 200,000 अमेरिकी डॉलर के मुचलके पर रिहा होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि आज जो कुछ भी हुआ वह एक तरह से न्याय का मजाक है। उन्होंने कहा

    यहां जो हुआ वह न्याय का मजाक है। हमने कुछ भी गलत नहीं किया। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। वे जो कर रहे हैं वह चुनाव में हस्तक्षेप है।

    क्या है मग शॉट?

    अमेरिकी कानूनों के अनुसार, पुलिस द्वारा आरोपित के चेहरे की फोटो खींचने को मग शॉट कहते हैं। इसी के तहत फुल्टन काउंटी जेल ने एक मगशॉट जारी किया। इसमें ट्रम्प नीला ब्लेजर और लाल टाई पहने हुए नजर आ रहे हैं और कैमरे की ओर घूरते हुए देख रहे हैं।

    खबरें और भी

    जेल पहुंचते ही ट्रंप समर्थकों की लगी भीड़

    समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, मालूम हो कि ट्रंप के जेल पहुंचते ही दर्जनों समर्थक ट्रंप के बैनर और अमेरिकी झंडे लहराते हुए उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गए। बाहर एकत्र हुए ट्रम्प समर्थकों में जॉर्जिया के अमेरिकी प्रतिनिधि मार्जोरी टेलर ग्रीन भी थे, जो पूर्व राष्ट्रपति के सबसे वफादार कांग्रेस सहयोगियों में से एक थे। वहीं अटलांटा क्षेत्र में विमानन उद्योग से जुड़े 49 वर्षीय लाइल रेवर्थ गुरुवार सुबह से ही जेलखाने के पास 10 घंटे से इंतजार कर रहे थे।

    सहयोगी ने किया था आत्मसमर्पण

    ट्रंप को जॉर्जिया में 13 अलग-अलग मामलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें धोखाधड़ी का आरोप, झूठे बयान सहित कई मामले शामिल हैं। वहीं इससे पहले ट्रंप के पूर्व सहयोगी मार्क मीडोज ने फुल्टन काउंटी में आत्मसमर्पण कर दिया था। काउंटी की वेवसाइट के अनुसार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडोज ट्रंप के साथ उन 18 सह आरोपितों में से एक हैं जिन पर वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को पलटने के लिए साजिश रचने में ट्रंप की मदद करने का आरोप है।