विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अमेरिका की जगह डेनमार्क को चुनकर की बड़ी गलती', ट्रंप ने ग्रीनलैंड को दी खुली धमकी

Published: Wed, 14 Jan 2026 01:06 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को खुली धमकी दी है। ये धमकी तब आई, जब ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन ने डेनमार्क के साथ रहने की पुष्टि की।

अमेरिका ने ग्रीनलैंड को दी खुली धमकी (फोटो-रॉयटर्स)

अमेरिका ने ग्रीनलैंड को दी खुली धमकी (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. ट्रंप ने ग्रीनलैंड को धमकी दी।

  2. ग्रीनलैंड ने अमेरिका के बजाय डेनमार्क का साथ चुना।

  3. ग्रीनलैंड डेनमार्क साम्राज्य का अभिन्न हिस्सा बना रहेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को खुले तौर पर धमकी दे दी है। ट्रंप ने कहा, ग्रीनलैंड को अमेरिका की बजाय डेनमार्क को चुनने की बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी।

ट्रंप का यह बयान तब आया, जब ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उसमें डेनमार्क के साथ रहने का वादा किया।

ग्रीनलैंड ने चुना डेनमार्क का साथ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड को लगातार धमकी दे रहे हैं। लेकिन इस बीच ग्रीनलैंड ने अमेरिका में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है। ग्रीनलैंड की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया कि आर्कटिक क्षेत्र डेनमार्क के साथ संघ में रहना पसंद करेगा।

ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन ने कहा, 'हम इस समय एक भू-राजनीतिक संकट का सामना कर रहे हैं और अगर हमें अभी अमेरिका और डेनमार्क में से किसी एक को चुनना पड़े, तो हम डेनमार्क को चुनेंगे। हम उस ग्रीनलैंड को चुनेंगे जिसे हम आज जानते हैं, जो डेनमार्क साम्राज्य का हिस्सा है।'

ग्रीनलैंड और डेनमार्क, दोनों के प्रधानमंत्रियों की इस साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य ग्रीनलैंड के प्रति अमेरिकी प्रशासन की धमकियों को कम करना और रणनीतिक रूप से इस द्वीप को लेकर डेनमार्क के साथ बिगड़े संबंधों को सुधारना था।

यह भी पढ़ें- ट्रंप के हमले का दिखने लगा असर, वेनेजुएला ने रिहा किए जेल में बंद अमेरिकी नागरिक

यह भी पढ़ें- ईरान में गिरी खामेनेई सरकार तो दुनिया पर क्या होगा इसका असर, डिटेल में पढ़ें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।