Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Trump Rally Firing: निशाने पर ट्रंप और ट्रिगर के बीच के वो 20 मिनट... दो लोगों ने बताई हमले की पूरी कहानी

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 14 Jul 2024 04:48 PM (IST)

    डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने से पहले रैली में मौजूद लोगों ने हमलावर को देखा था। जी हां दो गवाहों ने इसका दावा किया है। उन्होंने बताया कि हमलावर ट्रंप को ...और पढ़ें

    दो गवाहों ने बताया Trump पर हमला करने से पहले का मंजर (Image: Reuters)
    दो गवाहों ने बताया Trump पर हमला करने से पहले का मंजर (Image: Reuters)

    HighLights

    1. ट्रम्प की रैली के दौरान शूटर को छत से छत पर घूमते हुए देखा गया
    2. डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने से पहले दो गवाहों ने बताया पूरा मंजर

    पीटीआई, वाशिंगटन। Donald Trump Rally Firing: पेन्सिलवेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले हमलावर को लेकर दो गवाहों ने बड़ा दावा किया है। गवाहों ने बताया कि बंदूकधारी एक छत से दूसरी छत पर घूम रहा था। हमलावर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर गोली चलाने के लिए एक सटीक स्थान की तलाश कर रहा था।

    एफबीआई ने रविवार को बंदूकधारी की पहचान पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क निवासी 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के रूप में की। क्रूक्स एआर-15 राइफल से ट्रंप पर हमला कर रहा था।

    हालांकि, सीक्रेट सर्विस कर्मियों ने क्रूक्स को मार गिराया। FBI ने कहा कि संदिग्ध ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच पर कई गोलियां चलाईं थी।

    ट्रंप को गोली मारने के लिए काफी करीब पहुंचा था बंदूकधारी

    बंदूकधारी ट्रंप को गोली मारने के लिए बंदूकधारी काफी करीब पहुंच गया था। हालांकि, इसे सुरक्षा एजेंसियों की एक बड़ी विफलता के रूप में देखा जा रहा है।

    अमेरिकी मीडिया ने बताया कि बंदूकधारी लगभग '200 से 250 गज' की दूरी पर था, जहां पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। बेन मैकर नामक एक सहभागी के अनुसार, संदिग्ध एक छत से दूसरी छत घूम रहा था। 

    अमेरिकन ग्लास रिसर्च बिल्डिंग के ऊपर दिखा था शूटर

    बटलर निवासी रयान नाइट जो एक और गवाह है, ने भी कहा कि हमले से 20 मिनट पहले उसने संदिग्ध शूटर को अमेरिकन ग्लास रिसर्च बिल्डिंग के ऊपर देखा था। उन्होंने बताया कि जब मैं वहां बैठा था, तो एक आदमी ने कहा, 'हे भगवान, उसके पास एक बंदूक है।'

    जब मैंने ऊपर देखा, तो इमारत के ऊपर एक आदमी था जिसके पास एक M16 और एक कंबल था और वह अपनी बंदूक से ट्रंप की ओर इशारा कर रहा था। उसने गोली चलानी शुरू कर दी। चार से पांच गोलियां चलीं।' सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की है कि गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Trump Rally Firing: ट्रंप की पार्टी 'रिपब्लिकन' से है हमलावर का नाता, 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने AR-15 राइफल से चलाई थी गोली

    यह भी पढ़ें: Trump Rally Firing: खूनी रहा है अमेरिका का इतिहास, ट्रंप से पहले इन पूर्व राष्ट्रपतियों पर हो चुका है हमला; 4 तो गंवा चुके जान