Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अगर सीजफायर हो जाता है तो सरकार के खिलाफ उठ खड़े हों', ईरानियों से बोले ट्रंप

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 07:00 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम होने पर ईरानी लोगों को अपनी सरकार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए, हालांकि यह खतरनाक होगा। ...और पढ़ें

    व्हाइट हाउस में पीसी के दौरान ट्रंप।

    व्हाइट हाउस में पीसी के दौरान ट्रंप।

    HighLights

    1. ट्रंप ने ईरानियों से सरकार के खिलाफ उठने का आह्वान किया।

    2. युद्धविराम पर विरोध करने को कहा, खतरा भी बताया।

    3. अमेरिका एक रात में ईरान को तबाह कर सकता है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि उन्हें लगता है कि अगर युद्धविराम की घोषणा होती है तो ईरानी लोगों को अपने देश की सरकार के खिलाफ उठ खड़ा होना चाहिए, लेकिन वे यह भी समझते हैं कि ऐसा करना उनके लिए बेहद खतरनाक होगा।

    ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "खैर, उन्हें ऐसा करना चाहिए, लेकिन फिर वही बात इसके नतीजे बहुत गंभीर होंगे। मेरा मतलब है उनसे कहा गया था, 'अगर तुम विरोध करोगे तो तुम्हें तुरंत गोली मार दी जाएगी।'"

    ट्रंप ने ईरान को दी तबाह करने की धमकी

    उन्होंने यह भी कहा कि उनका मानना है कि ईरानी आजादी पाने के लिए यह सब सहने को तैयार होंगे। ट्रंप ने चेतावनी भी दी कि अमेरिका एक ही रात में पूरे ईरान को तबाह कर सकता है और वह रात मंगलवार की शाम हो सकती है।

    ट्रंप लगातार दे रहे धमकी

    इससे पहले ट्रंप ने अपशब्दों से भरी एक तीखी बयानबाजी में ईरान को धमकी दी थी कि अगर तेहरान कोई समझौता करने या होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने में नाकाम रहता है तो वह ईरान के बिजली संयंत्रों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों पर हमला कर देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'ईरान के बुशहर परमाणु प्लांट से कुछ मीटर की दूरी पर हुआ था हमला', IAEA का दावा