विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या Musk ने व्हाइट हाउस में किया था ड्रग्स का इस्तेमाल? ट्रंप के दावे से मची खलबली, जानिए यूएस प्रेसिडेंट ने क्या कहा

Published: Tue, 10 Jun 2025 03:45 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jun 2025 03:49 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क के ड्रग्स सेवन के दावों पर प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि ...और पढ़ें

Musk ने ट्रंप को लेकर बोली बात (फाइल फोटो)
Musk ने ट्रंप को लेकर बोली बात (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला चीफ एलन मस्क के ड्रग्स का सेवन करने वालों के दावों पर चुप्पी तोड़ी है। रिपब्लिकन ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि टेक अरबपति व्हाइट हाउस में अवैध पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन उम्मीद है कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं सच में नहीं जानता, मुझे ऐसा नहीं लगता। मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये जवाब तब दिया जब उनसे उन न रिपोर्टों के बारे में पूछा गया जिसमें कहा गया था कि मस्क ने केटामाइन, एक शक्तिशाली एनेस्थेटिक, का इतना अधिक इस्तेमाल किया था, जिस वजह से उन्हें यूरिन संबंधी समस्या हो गई थी।

'टेस्ला चीफ के साथ अच्छे संबंध'

ट्रंप ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनके और बिजनेस टाइकून के बीच 'अच्छे संबंध' हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति पद जीतने में उनकी मदद करने के लिए करीब 275 मिलियन डॉलर का दान दिया था और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

78 साल के नेता ने कहा, 'मैं बस उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं। सच में, बहुत अच्छी सेहत की कामना करता हूं।' 

क्या कहती है रिपोर्ट?

एक रिपोर्ट के अनुसार, बिजनेस टाइकून ने 2024 में ट्रंप के साथ चुनाव प्रचार के दौरान केटामाइन, एक्स्टसी और साइकेडेलिक मशरूम का इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क पिछले साल पहले से कहीं अधिक तेज से ड्रग्स का इस्तेमाल कर रहे थे, क्योंकि वह ट्रंप के सबसे करीबी सहयोगी बन गए थे।

वह एक रोजाना दवा के बॉक्स के साथ यात्रा कर रहे थे, जिसमें लगभग 20 गोलियां थीं, जिनमें एडरल के निशान वाली गोलियां भी शामिल थीं।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रिया के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 9 की मौत; कई लोग घायल भी हुए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।