विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel-Hamas War: 'हमास कोई उग्रवादी संगठन नहीं...वे आतंकवादी हैं', इजरायल के युद्ध पर बोले अमेरिका के सांसद थानेदार

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Tue, 24 Oct 2023 08:27 AM (IST)

Israel-Hamas War इजरायल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। इस जंग का आज 18वां दिन है और हर ...और पढ़ें

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी श्री थानेदार (फाइल फोटो)
भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी श्री थानेदार (फाइल फोटो)

पीटीआई, वाशिंगटन। इजरायल और हमास के बीच विनाशकारी युद्ध लगातार जारी है। इजरायल हमास के ठिकानों को चुन-चुनकर तबाह कर रहा है। चल रहे इस जंग के बीच भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी श्री थानेदार ने हमास को बर्बर आतंकवादी बताया है।

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी श्री थानेदार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "हमास कोई उग्रवादी संगठन नहीं है, न ही यह कोई प्रतिरोध आंदोलन है; वे सिर्फ बर्बर आतंकवादी हैं। इजरायल के समर्थन में कांग्रेस की ब्रीफिंग में भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी थानेदार ने आगे कहा, "हमें इस वक्त उन्हें जड़ से खत्म करने की ज़रूरत है।"

बीती रात और सोमवार सुबह इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा में हमास के ठिकानों, वेस्ट बैंक और लेबनान में हिजबुल्ला के अड्डों पर भीषण बमबारी की है। सात अक्टूबर से जारी इजरायली बमबारी में गाजा में मरने वालों की संख्या 5,087 हो गई है, इनमें 2,053 बच्चे हैं। घायलों का आंकड़ा बढ़कर 15,273 हो गया है।

हमास ने किया इजरायल को लेकर दावा 

वहीं, युद्ध के बीच हमास का दावा है कि उसने एक इजरायली टैंक, कई सैन्य वाहनों और हथियारों को नष्ट कर दिया है। इजरायली सेना की ओर से इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है न ही हमास के दावों की पुष्टि की है। 

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas war: बिजली के संकट से जूझ रहा है Gaza, अस्पताल के जनरेटर में भी तेल खत्म; शरणार्थी हुए बेहाल