विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

America: इजरायल हमास युद्ध से 71 वर्षीय बुजुर्ग में पनपी नफरत, गुस्से में 6 साल के फलस्तीनी बच्चे को 26 बार चाकू से गोदा

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 16 Oct 2023 09:11 AM (IST)

अमेरिका के शिकागो में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग ने छह साल के बच्चो पर चाकू से हमला किया। वहीं हत्यारे ...और पढ़ें

शिकागो के इलिनोइस में एक बुजुर्ग ने छह साल के बच्चे की हत्या कर दी।(फोटो सोर्स: एपी)
शिकागो के इलिनोइस में एक बुजुर्ग ने छह साल के बच्चे की हत्या कर दी।(फोटो सोर्स: एपी)

HighLights

  1. 71 वर्षीय जोसेफ जुबा ने की बच्चे की हत्या की।
  2. बच्चे पर चाकू से 26 बार वार किए गए।
  3. मुस्लिम समुदाय से होने के चलते आरोपी ने दोनों पर हमला किया।

एपी, शिकागो। इजरायल हमास जंग का बुरा असर दुनिया के अन्य देशों में भी दिख रहा है। अमेरिका के शिकागो में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी। एक व्यक्ति ने रविवार को छह साल के बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसकी वजह से बच्चे की मौत हो गई। वहीं, हत्यारे ने 32 वर्षीय महिला (बच्चे की मां) को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस ने 71 वर्षीय हत्यारे को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने एक 71 वर्षीय बुजुर्ग, जोसेफ जुबा को गिरफ्तार किया है। शिकागो के इलिनोइस से ताल्लुक रखने वाले इस बुजुर्ग पर हेट क्राइम को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।

विल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक बयान में कहा कि मुस्लिम समुदाय से होने के चलते आरोपी ने दोनों पर हमला किया।

(जोसेफ जुबा की फाइल फोटो, फोटो सोर्स: एपी)

शेरिफ कार्यालय ने जानकारी दी कि रविवार को दोनों लोग घायल अवस्था में घर में मिले थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

घायल अवस्था में पकड़ा गया आरोपी

यह घटना शिकागो से तकरीबन 64 किलोमीटर दूर पश्चिम की तरफ एक रिहायशी इलाके में घटी है। पीड़ित परिवार एक किराए के मकान में रहते थे। पुलिस ने जानकारी दी कि एक महिला ने 911 पर कॉल कर बताया कि उनका मकान मालिक उनसे झगड़ा कर रहा है।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के बेडरूम में महिला और बच्चा घायल अवस्था में पड़े हुए थे। दोनों के शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान मिले। वहीं, आरोपी मकान मालिक जोसेफ जुबा अपने घर में जमीन पर बैठा मिला, वो भी घायल अवस्था में था।

फिलिस्तीनी-अमेरिकी लड़के की हुई हत्या

पुलिस ने आगे बताया कि बच्चे पर चाकू से 26 बार वार किए गए थे। इसके अलावा महिला के शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा चाकू के घाव मिले हैं।

(वाडिया अल-फयूम के पिता की फाइल फोटो)

अधिकारियों ने मृतकों के नाम बताए, लेकिन काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस के शिकागो कार्यालय ने परिवार के एक सदस्य के साथ रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन की योजना बनाई और पीड़ितों की पहचान वाडिया अल-फयूम (Wadea Al-Fayoume) के रूप में की गई, जो एक फिलिस्तीनी-अमेरिकी लड़का था।

यह भी पढें: Israel Hamas War से पनपा हेट क्राइम, US में छह साल के मुस्लिम बच्चे की बेरहमी से हत्या; चाकू से किए 26 वार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।