अमेरिका के ह्यूस्टन में गोलीबारी: आईसीई एजेंट ने गाड़ी रोकने के दौरान व्यक्ति को मारी गोली, मौत
अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में मंगलवार को एक अभियान के दौरान अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम इनफोर्समेंट (आईसीई) के एजेंट ने एक व्यक्ति को उस समय गोली मार दी ...और पढ़ें

अमेरिका के ह्यूस्टन में आइसीई एजेंट ने एक व्यक्ति को मारी गोली, मौत (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
ट्रंप के निर्वासन एजेंडे को लागू करने की जिम्मेदारी आईसीई एजेंसी पर है
गृह सुरक्षा विभाग ने एक बयान में बताया कि वह एक मेक्सिकन नागरिक था
एपी, ह्यूस्टन। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में मंगलवार को एक अभियान के दौरान अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम इनफोर्समेंट (आईसीई) के एजेंट ने एक व्यक्ति को उस समय गोली मार दी, जब वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी गाड़ी से भागने की कोशिश कर रहा था। इस घटना में उसकी मौत हो गई।
गृह सुरक्षा विभाग ने एक बयान में बताया कि वह एक मेक्सिकन नागरिक था और रुकने के आदेश की अनदेखी करते हुए एजेंट को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की।
एजेंट ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। उसे लक्षित करके अभियान चलाया गया था, क्योंकि वह कानूनी अनुमति के बिना देश में रह रहा था। उसकी कार ने आइसीई के एक वाहन में टक्कर मार दी थी।
बयान में उसकी पहचान लोरेंजो साल्गाडो अराउजो के रूप में की गई और यह बताया गया कि एक अस्पताल में उसकी मौत हुई। बता दें कि पिछले कुछ समय में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के निर्वासन अभियान में तेजी देखी जा रही है।
आईसीई ने जून के अंतिम पांच दिनों में ही करीब दस हजार लोगों को गिरफ्तार किया था। ट्रंप के निर्वासन एजेंडे को लागू करने की जिम्मेदारी इसी एजेंसी पर है।