यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
India-US News: BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, US ने गर्भवती महिलाओं के लिए टीके को दी मंजूरी
India US Top News भारत और अमेरिका में रोज ऐसी कई घटनाएं होती हैं जो दुनियाभर में सुर्खियां बटोरती है। सोमवार को इन दोनों देशों में कई बड़ी घटनाएं घटी। ...और पढ़ें

वॉशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। भारत और अमेरिका में रोज ऐसी कई घटनाएं होती हैं, जो दुनियाभर में सुर्खियां बटोरती है। सोमवार को इन दोनों देशों में कई बड़ी घटनाएं घटी। 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होंगे। वहीं, अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की बड़ी साजिश नाकाम की गई है। जम्मू में हाईवे पर IED बरामद किया गया है। इसके अलावा अमेरिका ने गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीन को मंजूरी दी है।
भारत के प्रमुख समाचार (India Top News)
जम्मू में हाईवे पर IED बरामद
श्री अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम बनाते हुए सुरक्षाबलों ने सोमवार रात 12:30 बजे जम्मू के नगरोटा में हाईवे पर एक आइईडी बरामद की। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे पीएम मोदी
15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होंगे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
आवेदन पर आज होगा फैसला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आपराधिक मानहानि मामले में निचली अदालत द्वारा जारी समन को चुनौती देने वाले अपने पुनरीक्षण आवेदन पर शीघ्र सुनवाई के लिए सोमवार को सत्र न्यायालय के समक्ष एक याचिका दायर की। सत्र न्यायाधीश एवी हिरपारा ने कहा कि वह मंगलवार को शीघ्र सुनवाई के लिए आवेदन पर आदेश पारित करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
खबरें और भी
चुनाव से पहले विभागों के 1339 खाली पदों को भरेगी सरकार
योगी सरकार लोक सभा चुनाव से पहले नगरीय निकायों में विभिन्न संवर्गों के रिक्त 1339 पदों को भरने की तैयारी कर रही है। इनमें से 920 पद सीधी भर्ती और 419 पद पदोन्नति से भरे जाने हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
कावेरी जल विवाद पर SC करेगा बेंच का गठन
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह कावेरी नदी जल बंटवारे को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच दशकों पुराने विवाद की सुनवाई के लिए पीठ का गठन करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका के प्रमुख समाचार (America Top News)
अमेरिका ने गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीन को दी मंजूरी
अमेरिका ने सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए एक टीके को मंजूरी दे दी है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका गर्भवती महिलाओं के लिए एक टीके को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ट्रंप पर जॉर्जिया कोर्ट ने लगाया 2 लाख डॉलर का जुर्माना
जॉर्जिया के एक न्यायाधीश ने दक्षिणी राज्य में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ दायर धोखाधड़ी के मामले में सोमवार को 200,000 डॉलर के जुर्माने को मंजूरी दे दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
US में 'हिलेरी' ने मचाई तबाही
अमेरिका में तूफान हिलेरी ने जमकर तबाही मचाई। इस तूफान के कारण कैलिफोर्निया में काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान बचावकर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इससे पहले तूफान हिलेरी ने रविवार को मैक्सिको में दस्तक दी थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
शिकागो की महिला गिरफ्तार
शिकागो की एक महिला को डोनाल्ड ट्रम्प और उनके बेटे बैरन ट्रम्प को गोली मारने की धमकी देने वाले ईमेल भेजने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। शिकागो में अटॉर्नी ऑफिस ने इसकी जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
आग से मची तबाही का जायजा लेंगे राष्ट्रपति जो बाइडन
अमेरिका के राज्य हवाई के जंगलों में लगी आग ने भयंकर तबाही मचाई है। अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडन जंगलों में लगी आग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए हवाई रवाना हो गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर