भारतीय-अमेरिकी समुदाय बोस्टन में धूमधाम से मनाएगा स्वतंत्रता दिवस, इस थीम पर होगी परेड
बोस्टन इलाके में भारतीय-अमेरिकी समुदाय धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इस दौरान परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जो दोनों देशो ...और पढ़ें

भारतीय-अमेरिकी समुदाय बोस्टन में धूमधाम से मनाएगा स्वतंत्रता दिवस (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
परेड में 15 झांकियां और एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा
परेड 'आजादी का उत्सव और यूएस-भारत दोस्ती' की थीम पर आधारित होगी
पीटीआई, न्यूयॉर्क। बोस्टन इलाके में भारतीय-अमेरिकी समुदाय धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इस दौरान परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जो दोनों देशों के बीच मज़बूत साझेदारी को दिखाएंगे।
फाउंडेशन आफ इंडियन-अमेरिकंस-न्यू इंग्लैंड नौ अगस्त को बोस्टन में 5वीं 'इंटरनेशनल इंडिया डे परेड' आयोजित करेगा। इसे न्यू इंग्लैंड में भारत की आजादी, उसकी सांस्कृतिक विरासत और भारत-अमेरिका की मजबूत दोस्ती के सबसे बड़े समारोहों में से एक माना जाता है।
एफआईए-न्यू इंग्लैंड ने गुरुवार को कहा कि भारत की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर होने वाली इस साल की परेड 'आजादी का उत्सव और यूएस-भारत दोस्ती' की थीम पर आधारित होगी।
परेड में 15 झांकियां और एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें अलग-अलग कम्युनिटी आर्गनाइजेशन, पूर्व सैनिक, इमरजेंसी सर्विस देने वाले लोग और हजारों प्रतिभागी शामिल होंगे, जो पूरे न्यू इंग्लैंड में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की विविधता का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस समारोह के ग्रैंड मार्शल कर्नल इंदर प्रीत सिंह (युद्ध सेवा मेडल विजेता, पूर्व सैनिक) और यूएस नेवी इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट मैगी लेहमैन होंगे। उन्हें देश के प्रति उनकी समर्पित सेवा और प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया जाएगा।