Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, ट्रंप बोले- यह युद्ध है; लापता पायलट पर साधी चुप्पी

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 08:13 AM (IST)

    अमेरिका और इजरायल की सेनाएं ईरान में गिरे F-15 लड़ाकू विमान के लापता क्रू सदस्य की तलाश कर रही हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना पर सीधा जवाब देने से प ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ईरान में अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट लापता

    2. राष्ट्रपति ट्रंप ने घटना पर कहा, "यह युद्ध है"

    3. ईरान ने लापता अमेरिकी पायलट पर इनाम घोषित किया

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल की सेनाएं ईरान के ऊपर गिरे F-15 लड़ाकू विमान के एक क्रू सदस्य की तलाश में जुटी हुई हैं। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि अगर लापता पायलट को ईरानी बलों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया तो अमेरिका का अगला कदम क्या होग।

    द इंडिपेंडेंट ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से पूछा कि यदि ईरान लापता पायलट को नुकसान पहुंचाता है तो अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया होगी, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि हम उम्मीद करते हैं कि ऐसा नहीं होगा।

    F-15E स्ट्राइक ईगल विमान के दो क्रू सदस्यों में से एक को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया है, जबकि दूसरे की तलाश अभी भी जारी है। यह अमेरिका-इजरायल के ईरान के खिलाफ बड़े हमलों के दौरान ईरानी क्षेत्र में गिराया गया पहला अमेरिकी लड़ाकू विमान है।

    ईरान की तरफ से इनाम का ऐलान

    ईरानी राज्य टेलीविजन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर कोई दुश्मन पायलट दिखे तो उसे पुलिस को सौंप दें और इसके बदले इनाम देने का वादा किया है। कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के गवर्नर ने कहा कि पायलट को पकड़ने या मारने वाले को विशेष सराहना मिलेगी।

    खबरें और भी

    अमेरिकी और इजरायली कॉम्बैट सर्च एंड रेस्क्यू टीमों ने तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाश के दौरान दो हेलिकॉप्टरों पर भी गोलीबारी हुई, जिसके बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा। इजरायल ने इस क्षेत्र में नियोजित हमलों को स्थगित कर दिया ताकि रेस्क्यू मिशन प्रभावित न हो।

    ट्रंप की प्रतिक्रिया और युद्ध की पृष्ठभूमि

    ट्रंप ने इस घटना पर सार्वजनिक रूप से कोई बड़ा बयान नहीं दिया, हालांकि व्हाइट हाउस ने कहा कि उन्हें ब्रिफिंग दी गई है। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर युद्ध से जुड़े अन्य मुद्दों पर पोस्ट करते रहे, लेकिन इस घटना का जिक्र नहीं किया। एक पोस्ट में उन्होंने ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जे की बात दोहराई।

    NBC न्यूज को ट्रंप ने बताया कि विमान के गिरने से ईरान के साथ चल रही अप्रत्यक्ष बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, नहीं, बिल्कुल नहीं। यह युद्ध है, हम युद्ध में हैं।

    यह भी पढ़ें- ईरान ने मार गिराए अमेरिका के दो लड़ाकू विमान, तेहरान का बहरीन-कुवैत पर हमला; ट्रंप ने कही ये बात