यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel Hamas War: अमेरिका में तीन फलस्तीनी छात्रों को मारी गोली, राष्ट्रपति बाइडन को दी गई हमले की जानकारी
व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। फलस्तीन के विदेश मंत्रालय ने गोलीबारी की निंदा की है। तीनों की उम् ...और पढ़ें

HighLights
- थैंक्सगिविंग हॉलीडे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे
- तीनों की उम्र लगभग 20 वर्ष है।
एपी, वॉशिंगटन। इजरायल- हमास संघर्ष के बीच अमेरिका में फलस्तीन के तीन छात्रों को गोली मार दी गई। यह घटना शनिवार शाम बर्लिंगटन शहर के वर्मोंट विश्वविद्यालय कैंपस के पास हुई। ये तीनों छात्र अमेरिका के तीन अलग अलग विश्वविद्यालयों के छात्र हैं।
वे थैंक्सगिविंग हॉलीडे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। एक छात्र की हालत गंभीर है जबकि दो छात्रों की हालत स्थिर है। अधिकारियों ने कहा है कि यह घृणा अपराध का मामला हो सकता है। छात्रों की पहचान हिशाम अवतानी, किन्नान अब्देल हामिद और तहसीन अहमद के रूप में हुई है।
बाइडन को दी गई जानकारी
तीनों की उम्र लगभग 20 वर्ष है। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। फलस्तीन के विदेश मंत्रालय ने गोलीबारी की निंदा की है।
इजरायल ने 39 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया
हमास के साथ जारी चार दिन के संघर्ष विराम समझौते के तीसरे दिन रविवार को इजरायल ने अपने जेलों में बंद 39 फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया। इजरायल ने यह कदम हमास द्वारा 13 इजरायली बंधक सहित कुल 17 बंधकों की रिहाई बाद उठाया है।
यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: इजरायल ने हमास के 17 बंधकों के बदले रिहा किए 39 फलस्तीनी कैदी, सभी पर है आतंकी होने का आरोप