यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel Hamas War: इजरायल ने हमास के 17 बंधकों के बदले रिहा किए 39 फलस्तीनी कैदी, सभी पर है आतंकी होने का आरोप
हमास के साथ जारी चार दिन के संघर्ष विराम समझौते के तीसरे दिन रविवार को इजरायल ने अपने जेलों में बंद 39 फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया। समाचार एजेंसी ...और पढ़ें

HighLights
- इजरायल ने अपने जेलों में बंद 39 फलस्तीनी कैदियों को किया रिहा
- इजरायल ने सभी पर लगाया था आतंकी होने का आरोप
यरुशलम, एएनआई। हमास के साथ जारी चार दिन के संघर्ष विराम समझौते के तीसरे दिन रविवार को इजरायल ने अपने जेलों में बंद 39 फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। वहीं, इजीरायली जेल सेवा ने बताया कि इन कैदियों को गिल्बोआ, काटजियोट, नाफा रेमन, डेमन, मेगिद्दो और ओफर के जेलों से रिहा किया गया है। मालूम हो कि इजरायल ने यह कदम हमास द्वारा 13 इजरायली बंधक सहित कुल 17 बंधकों की रिहाई बाद उठाया है।
सभी पर था आतंकी होने का आरोप
वहीं, द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने रिहा किए गए कैदियों पर आतंकी होने का आरोप लगाया था और सभी को कई अपराधों को लिए दोषी ठहराया गया था। मालूम हो कि गाजा में जारी युद्ध विराम के तीसरे दिन रविवार को हमास ने 14 इजरायली बंधकों और तीन विदेशी नागरिकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया।
यह भी पढ़ेंः Israeli Hostages: हमास ने 14 इजरायली और 3 विदेशी बंधकों को किया रिहा, गाजा में रेड क्रॉस को सौंपे गए सभी बंधक
इजरायल प्रतिदिन छोड़ेगा फलस्तीनी कैदी
रविवार को समझौते के अनुसार 200 ट्रक राहत सामग्री गाजा पहुंची, डीजल और गैस के टैंकर भी मिस्त्र से फलस्तीनी इलाके में पहुंचे। अमेरिका, कतर और मिस्त्र की कोशिश है कि गाजा पट्टी में लागू चार दिनों का युद्धविराम आगे भी जारी रहे। इसके लिए हमास को प्रतिदिन दस बंधकों की रिहाई करनी होगी, बदले में इजरायल प्रतिदिन 30 फलस्तीनी कैदी छोड़ेगा।
वेस्ट बैंक में इजरायली फाय¨रग में आठ मरे
इजरायल के कब्जे वाले फलस्तीनी इलाके वेस्ट बैंक में इजरायली सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है। वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में इजरायल के विरोध में एकत्रित हुए लोगों पर सुरक्षा बलों की फाय¨रग में छह फलस्तीनी लोगों के मारे जाने की सूचना है। यहां पर छह लोग ही घायल हुए हैं। इसके अतिरिक्त वेस्ट बैंक के दो अन्य स्थानों पर हुई इजरायली फाय¨रग में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।