Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुलाकात हुई, घंटों बात हुई; फिर भी बाइडन के लिए शी जिनपिंग 'तानाशाह'; अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्यों कहा?

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 11:22 AM (IST)

    Joe Biden and Xi Jinping Meet अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध ताइवान सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ...और पढ़ें

    Joe Biden calls Xi Jinping a dictator: अमेरिकी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तानाशाह बताया।(फोटो सोर्स: एपी)
    Joe Biden calls Xi Jinping a dictator: अमेरिकी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तानाशाह बताया।(फोटो सोर्स: एपी)

    HighLights

    1. सैन्य संचार को दोबारा स्थापित करने पर दोनों देशों ने दिखाई रजामंदी
    2. शी जिनपिंग एक तानाशाह के रूप में काम करते हैं: जो बाइडन
    3. चीन की सरकार अमेरिकी सरकार से बिल्कुल अलग: जो बाइडन

    रॉयटर्स, कैलिफोर्निया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (U.S. President Joe Biden) ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग (Xi Jinping) के साथ सैन फ्रांसिस्को में मुलाकात की। छह सालों के बाद शी जिपिंग अमेरिका पहुंचे थे।

    एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीइसी) के नेताओं की बैठक में भी शी जिपिंग ने हिस्सा लिया। दोनों ही देश अपने रिश्तों को सुधारने और अवैध फेंटेनाइल से निपटने के लिए भी सहमत हुए। वहीं, सैन्य संचार को दोबारा स्थापित करने पर रजामंदी दिखाई।

    शी जिनपिंग एक तानाशाह के रूप में काम करते हैं: जो बाइडन

    दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध, ताइवान, चीनी जासूसी गुब्बारे सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, अमेरिका का हमेशा मानना रहा है कि शी जिनपिंग एक 'डिक्टेटर' यानी तानाशाह (Joe Biden calls Xi Jinping a dictator)  के रूप में चीन को चलाते हैं। अमेरिका का यह मानना अभी भी कायम है। शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद जो बाइडन के कहा कि उन्हें अभी लगता है कि शी जिनपिंग एक तानाशाह के रूप में काम करते हैं।

    चीन की सरकार अमेरिकी सरकार से बिल्कुल अलग: जो बाइडन

    बाइडन ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल पूछा कि क्या वो अभी भी शी जिनपिंग को एक तानाशाह मानते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा,"वह इस अर्थ में एक तानाशाह है कि वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो एक देश चला रहा हैं, एक कम्युनिस्ट देश, जो हमारी सरकार से बिल्कुल अलग सरकार के स्वरूप पर आधारित है।"

    जो बाइडन ने शी जिनपिंग से कहा- प्रतिस्पर्धा संघर्ष में न बदल जाए

     बाइडन से बातचीत के दौरान शी जिनपिंग ने कहा, "दोनों देशों की सफलता के लिए दुनिया काफी बड़ी है।" वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने शी जिनपिंग से कहा, 'मुझे लगता है कि यह सबसे जरूरी है कि हम एक-दूसरे को स्पष्ट रूप से समझें, बिना किसी गलतफहमी के। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रतिस्पर्धा संघर्ष में न बदल जाए।”

    खबरें और भी

    जो बाइडन ने जून महीने में उत्तरी कैलिफोर्निया में शी जिनपिंग को तानाशाह बताया था। बाइडन के इस टिप्पणी को चीनी अधिकारियों ने बेतुका करार दिया था।

    यह भी पढ़ें: Biden Jinping Meet: तनाव के बीच बाइडन-चिनफिंग की मुलाकात, अवैध फेंटेनाइल पर रोक और फिर से सैन्य वार्ता पर बनी सहमती