Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kamala Harris: डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने के लिए कमला हैरिस ने जुटाया समर्थन, ट्रंप खेमे ने शुरू किए हमले

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 08:47 PM (IST)

    US Presidential Elections 2024 अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार के लिए उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने जरूरी समर्थन जुट ...और पढ़ें

    अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस। फाइल फोटो।
    अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. अमेरिका में बहुमत जुटाकर कमला इतिहास रचने को तैयार
    2. राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस का प्रत्याशी बनना लगभग तय
    3. डेमोक्रेटिक पार्टी में उत्साह जगा, आठ करोड़ डॉलर का चंदा आया

    रायटर, वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने के लिए भारतीय मूल की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) ने आवश्यक समर्थन जुटा लिया है। उनकी उम्मीदवारी पर पार्टी के चार हजार आधिकारिक प्रतिनिधियों में से 2,538 ने समर्थन जताया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एपी के सर्वे में सामने आई है।

    यह आंकड़ा उम्मीदवार बनने के लिए आवश्यक 1,976 प्रतिनिधियों के समर्थन से अधिक है। इतना ही नहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के चंदादाताओं ने भी कमला का नाम सामने आने के बाद उत्साह दिखाया है। उन्होंने महज 24 घंटों में 8.10 करोड़ डॉलर का चंदा पार्टी फंड में दिया है। चेन्नई में पैदा हुईं श्यामला गोपालन की बेटी कमला हैरिस अब अमेरिका में गौरवान्वित करने वाली दास्तां लिखने की तैयारी में हैं।

    इस मामले में इतिहास रचेंगी कमला हैरिस

    डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने की औपचारिकता पूरी होने पर वह अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी। यह औपचारिकता अगस्त में होने वाले पार्टी अधिवेशन में पूरी होगी। डेमोक्रेटिक पार्टी की नेशनल कमेटी के चेयरमैन जैमी हेरीसन ने बताया है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा सात अगस्त को होगी।

    पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नहीं खोले अपने पत्ते

    वैसे अभी तक शीर्ष पद की उम्मीदवारी के लिए पार्टी में किसी अन्य नेता का नाम नहीं उभरा है, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा चुप हैं। उन्हें छोड़कर डेमोक्रेटिक पार्टी के बाकी के लगभग सभी बड़े नेताओं ने कमला हैरिस के नाम का समर्थन किया है। नवंबर में होने वाले चुनाव में अगर वह रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को हराने में सफल होती हैं तो अमेरिका के 236 वर्षों के लोकतंत्र के इतिहास में राष्ट्रपति बनने वाली वह पहली महिला होंगी।

    खबरें और भी

    ट्रंप गुट ने शुरू किए हमले

    कमला की उम्मीदवारी मजबूत होती देख ट्रंप खेमे ने उन पर हमले शुरू कर दिए हैं। उन्हें बाइडन की बर्बाद करने वाली नीतियों को आगे ले जाने वाला बताया है। देर न करते हुए कमला ने उनका करारा जवाब दिया है। उप राष्ट्रपति हैरिस ने कहा, वह विरोधियों की सभी तरह की साजिशों का पर्दाफाश करेंगी।

    बेदाग छवि और शानदार रिकॉर्ड पर गर्व- कमला हैरिस

    उन्होंने कहा कि वह महिलाओं को अपमानित करने वाले, धोखेबाज, अपने लाभ के लिए नियमों को तोड़ने वाले नेता का असली चेहरा मतदाताओं के सामने लाएंगी। वह डोनाल्ड ट्रंप जैसे लोगों को अच्छी तरह से पहचानती हैं। कमला ने कहा, उन्हें अपनी बेदाग छवि और शानदार रिकॉर्ड पर गर्व है। राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा उम्मीदवारी के लिए नाम प्रस्तावित किए जाने के 28 घंटे बाद कमला हैरिस का पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष यह पहला चुनावी भाषण था।

    सर्वे में ट्रंप से आगे निकलीं कमला हैरिस

    वहीं, समाचार एजेंसी रायटर और रिसर्च कंपनी इप्सोस (Ipsos Poll) ने एक सर्वे किया है। सर्वे में बड़ा उलटफेर सामने आया है। सर्वे के मुताबिक, कमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ दिया है। हैरिस ने ट्रंप पर दो प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज कर ली है। सर्वे में ट्रंप को 42 जबकि, हैरिस ने 42 से बाजी मारी है। वहीं, 15-16 जुलाई के सर्वेक्षण में हैरिस और ट्रंप 44 प्रतिशत के साथ बराबर थे।

    यह भी पढ़ेंः

    अमेरिका में कमला हैरिस के नाम की गूंज, अब पूर्व राष्ट्रपति ने भी किया समर्थन का एलान; इस प्रमुख डेमोक्रेट ने नहीं खोले अपने पत्ते

    US Election 2024: चुनावी रेस से बाइडेन क्यों हटे पीछे? हॉस्पिस केयर का लगाया जा रहा अनुमान; जानिए क्या है इसका मतलब