विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Video: लड़खड़ाते पैर, हाथों में हथकड़ी... कुछ इस तरह हुई कोर्ट में मादुरो की पेशी

Published: Tue, 06 Jan 2026 09:35 AM (GMT+05:30)

Venezuelan President Maduro Video: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की अदालत में पेश किया गया। सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का वीडियो। फोटो - X

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का वीडियो। फोटो - X

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहली बार अदालत में पेश किया गया है। मादुरो को न्यूयॉर्क स्थित कोर्ट हाउस ले जाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें मादुरो चलते हुए लड़खड़ाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में मादुरो को न्यूयॉर्क की गलियों में अमेरिकी सुरक्षाबलों से घिरा हुआ देखा गया है। मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हेलीकॉप्टर से मैनहट्टन ले जाया गया है। वीडियो में मादुरो और फ्लोरेस कार से उतरकर हेलीकॉप्टर में बैठते हुए नजर आए। इस दौरान दोनों के हाथ में हथकड़ी बंधी हुई थी।

हेलीकॉप्टर से मैनहट्टन पहुंचे

न्यूयॉर्क की जेल से आज सुबह लगभग 7:15 बजे मादुरो को कार से एक ग्राउंड में ले जाया गया। वहां, हेलीकॉप्टर पहले से मौजूद था। मादुरो और फ्लोरेस को कार से उतार कर हेलीकॉप्टर में बिठाया गया और हेलीकॉप्टर ने फौरन मैनहट्टन के लिए उड़ान भर ली।

मादुरो ने कोर्ट में क्या कहा?

अदालत में पेशी के दौरान मादुरो ने कोर्ट को बताया कि उनके खिलाफ ड्रग और हथियारों की तस्करी जैसे 4 गंभीर आरोप लगाए गए हैं और वो किसी भी मामले में दोषी नहीं हैं।

मादुरो ने कहा-

मैं निर्दोष हूं। मैंने कोई गुनाह नहीं किया है। मैं एक शालीन इंसान हूं और अभी भी अपने देश का राष्ट्रपति हूं।

17 मार्च को होगी सुनवाई

कोर्ट में जब मादुरो से अपना परिचय देने को कहा गया, तो उन्होंने स्पेनिश भाषा में बात करते हुए खुद को वेनेजुएला का राष्ट्रपति बताया और कहा कि उन्हें किडनैप किया गया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 17 मार्च तक की तारीख दी है।

यह भी पढ़ें- कौन है मादुरो के केस की सुनवाई करने वाले जज अल्विन के. हेलरस्टीन, 92 साल की उम्र में भी नहीं हुए रिटायर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।