यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Japan Moon Landing: जापान के लैंडर SLIM की पहली तस्वीर आई सामने, NASA ने इतने किलोमीटर ऊपर से किया कैप्चर
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लूनर रिकानिसेंस आर्बिटर (एलआरओ) अंतरिक्ष यान ने जापान के चंद्र लैंडर स्मार्ट लैंडर फार इन्वेस्टिगेटिंग मून (एसएलआइएम) ...और पढ़ें

HighLights
- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एलआरओ ने खींचीं ने जापान के चंद्र लैंडर एसएलआइएम की तस्वीरें
- पिछले सप्ताह चंद्रमा की सतह उतरा था एसएलआइएम
आईएएनएस, वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लूनर रिकानिसेंस आर्बिटर (एलआरओ) अंतरिक्ष यान ने जापान के चंद्र लैंडर स्मार्ट लैंडर फार इन्वेस्टिगेटिंग मून (एसएलआइएम) की तस्वीरें खींचीं हैं। एसएलआइएम पिछले सप्ताह चंद्रमा की सतह उतरा था। इसके साथ ही जापान चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पांचवां देश बन गया।
शनिवार देर रात द्रमा की सतह पर उतरा था लैंडर
जापान से पहले रूस, अमेरिका, चीन और भारत ने चंद्रमा पर अपने लैंडर उतारे हैं। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) का एसएलआइएम टोक्यो के समय के अनुसार शनिवार देर रात 12:20 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरा था। इसके पांच दिन बाद नासा का एलआरओ अंतरिक्ष यान उस जगह से होकर गुजरा जहां एसएलआइएम ने साफ्ट लैंडिंग की थी। इसी दौरान एलआरओ ने एसएलआइएम की तस्वीर खींची।
यह भी पढ़ेंः Japan Moon Mission: SLIM ने चांद पर की सफलतापूर्वक लैंडिंग, लेकिन नहीं बना पा रहा बिजली: JAXA
नासा ने 80 किमी की ऊंचाई से खीचीं तस्वीर
नासा ने कहा कि एलआरओ ने लगभग 80 किमी की ऊंचाई पर तस्वीरें खींचीं। ये तस्वीरें एसएलआइएम की सॉफ्ट लैंडिंग की जगह को दिखाती हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि लैंडर उल्टा पड़ा हुआ है। इस कारण एसएलआइएम का सोलर पैनल काम नहीं कर रहा है।
यह भी पढ़ेंः Japan Moon Landing: भारत की तरह जापान ने भी चांद को किया फतह, चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला बना पांचवां देश