क्या ईरान पर जमीनी हमले की तैयारी में है अमेरिका? पेंटागन में बढ़े पिज्जा के ऑर्डर, जानिए क्या है जंग से कनेक्शन
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पेंटागन के पिज्जा मीटर ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का संकेत दिया है। वाशिंगटन के पिज्जा आउटलेट्स पर ऑर्डर्स में अचानक वृ ...और पढ़ें

क्या ईरान पर जमीनी हमले की तैयारी में है अमेरिका?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका की पेंटागन पिज्जा मीटर ने सबको चौंका दिया है। गुरुवार को वाशिंगटन के पिज्जा आउटलेट्स पर ऑर्डर्स की अचानक आई बाढ़ ने विशेषज्ञों के कान खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, पिज्जा मीटर- जो दशकों से अमेरिकी सैन्य अभियानों का अनौपचारिक लेकिन सटीक संकेतक रहा है। अमेरिका में आए पिज्जा ऑडर्स ने संभावित अमेरिकी सैन्य अभियानों का संकेत देती है।
पेंटागन के आसपास पिज्जा डिलीवरी पर नजर रखने वाली वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार शाम को इस क्षेत्र में ऑर्डर में, "पापा जॉन्स पिज्जा (2.3 मील) में 296%, डोमिनोज पिज्जा (1.4 मील) में 208% और पिज्जाटो पिज्जा (2.2 मील) में 200% की वृद्धि हुई है। डोकॉन का स्तर 3 है।"
Pizza activity around the Pentagon is experiencing an extreme spike this Thursday evening. Papa Johns Pizza (2.3 mi) at 296%, Domino's Pizza (1.4 mi) at 208%, and Pizzato Pizza (2.2 mi) at 200%. DOUGHCON level is 3. pic.twitter.com/cLfnW6rq5T
— Pentagon Pizza Watch (@pizzintwatch) March 26, 2026
पिज्जा मीटर देता अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को संकेत
पिज्जा मीटर आमतौर पर अमेरिकी सेना द्वारा बड़े सैन्य अभियानों के संकेत देता था। पिज्जेरिया में ऑर्डर में अचानक वृद्धि, विशेष रूप से विषम समय पर, संभावित सैन्य अभियानों से पहले रक्षा विभाग में देर रात के कार्य सत्रों का संकेत देती थी। हालांकि, पेंटागन पिज्जा इंडेक्स कोई आधिकारिक संकेतक नहीं है, लेकिन इससे पहले इसके अवलोकन सटीक रहे हैं।
ट्रंप ने बढ़ाई होर्मुज स्ट्रेट खोलने की डेडलाइन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की समय सीमा आगे बढ़ा दी है, ट्रंप का कहना है कि ईरान ने उनसे सीजफायर की शर्तों पर सहमति बनाने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था। हमने कहा मैं आपको 10 सप्ताह का समय दूंगा। लेकिन खबरों से ऐसा संकेत मिलता है कि अमेरिकी सेना खारग द्वीप पर कब्जा करने के लिए सेना भेजने पर विचार कर रही है।
ट्रंप का दावा है कि नका यह उदार कदम ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट से आठ जहाजों को गुजरने की अनुमति देने के बदले में था।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, एक ओर पेंटागन इस सप्ताह पहले ही मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों का एक जत्था भेज चुका है। ट्रंप मिडिल ईस्ट में 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने पर विचार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर ईरान के साथ बातचीत पर भी विचार कर रहे हैं।
खबरें और भी
विशेषज्ञों का दावा है कि ट्रंप का सबसे पसंदीदा दिन शनिवार नजदीक आ रहा है, इस दिन अमेरिका बाजार बंद होने के बाद ईरान पर हमले शुरू कर सकता है।
तीन कार्रवाइयों को अंजाम दे सकता है अमेरिका
अमेरिकी सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल डैनियल दावी के अनुसार, मिडिल ईस्ट में तैनात किए जा रहे जमीनी सैनिकों की सीमित संख्या को देखते हुए, सैद्धांतिक रूप से अमेरिका संभावित कार्रवाइयों को अंजाम दे सकता है।
पहली संभावना केशम द्वीप पर कब्जा करना है, जो होर्मुज स्ट्रेट की मोड़ पर स्थित है। केशम फारसी खाड़ी का सबसे बड़ा द्वीप है।
डेविस ने कहा कि ईरान के 90 प्रतिशत तेल निर्यात को संभालने वाले खार्ग द्वीप पर हमला अमेरिका का दूसरा विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें- सस्ते ड्रोन और बारूदी सुरंगों का जाल, होर्मुज में कैसे अमेरिका-इजरायल पर भारी पड़ रहा ईरान?