Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US Shooting: अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको में गोलीबारी, छह लोगों की मौके पर ही मौत; 26 घायल

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 06:39 AM (IST)

    उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको के सोनोरा में गोलीबारी की घटना हुई है जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। वहीं गोलीबारी की इस घटना में 26 अन्य लोग घायल हो गए।सोनोरा ...और पढ़ें

    अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको में गोलीबारी। प्रतीकात्मक फोटो।
    अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको में गोलीबारी। प्रतीकात्मक फोटो।

    HighLights

    1. गोलीबारी से दलहा अमेरिका का मेक्सिको
    2. गोलीबारी में छह लोगों की मौके पर मौत, 26 घायल

    एएफपी, मेक्सिको सिटी। Mexico Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटना नहीं थम रही है। एक बार फिर से उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, गोलीबारी की इस घटना में 26 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

    सोनोरा राज्य अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह हमला एक आपराधिक समूह के नेता पर किया गया था, जिस पर हत्या के प्रयास सहित कई मामलों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

    मेक्सिको में गोलीबारी का लंबा रहा है इतिहास

    मालूम हो कि बंदूकधारियों का मेक्सिको में सामाजिक समारोहों को निशाना बनाने का लंबा इतिहास रहा है, जहां 2006 से नशीली दवाओं से संबंधित हिंसा में 420,000 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गई है।

    यह भी पढ़ेंः Mexico Bar Shooting: मेक्सिको में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट, छह लोगों की मौत

    17 दिसंबर को भी हुई थी गोलीबारी

    वहीं, 17 दिसंबर को भी इसी तहर की घटना सामने आई थी, जहां बंदूकधारियों ने मध्य राज्य गुआनाजुआतो में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए बार में लोगों की भीड़ जुटी थी, उसी दौरान गोलीबारी की घटना हुई है और उसमें छह लोगों की मौत हो गई। बता दें कि यह क्षेत्र सामूहिक हिंसा से प्रभावित है। जलिस्को के अभियोजक कार्यालय ने इस घटना पर जानकारी दी कि यह घटना मैक्सिकन स्वतंत्रता की वर्षगांठ के जश्न के दौरान शुक्रवार देर रात टेओकाल्टिचे शहर में हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः US Shooting: न्यू मैक्सिको की बाइक रैली में भीषण गोलीबारी, तीन की मौत; पांच घायल