Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shooting in US: गोलीबारी से दहला अमेरिका का दक्षिण कैलिफॉर्निया, पांच लोगों की मौत

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 09:21 AM (GMT+05:30)

    Shooting in US दक्षिण कैलिफॉर्निया राज्य के शहर ट्रैबुको कैन्यन में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में दस लोगों पर गोली चलाई गई। ऑरेंज काउंटी क ...और पढ़ें

    दक्षिण कैलिफॉर्निया राज्य के शहर ट्रैबुको कैन्यन में गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: जागरण)
    दक्षिण कैलिफॉर्निया राज्य के शहर ट्रैबुको कैन्यन में गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. बाइकर बार नामक एक जगह पर हमलावर ने गोलीबारी को अंजाम दिया।
    2. गोलाबीरी में पांच लोगों की मौत।
    3. पुलिस ने हमलावर को मारी गोली।

    दक्षिण कैलिफॉर्निया, ऑनलाइन डेस्क। अमेरिका के दक्षिण कैलिफॉर्निया राज्य के शहर ट्रैबुको कैन्यन (Trabuco Canyon) में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में दस लोगों को गोली लगी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है।

    जानकारी के मुताबिक, बाइकर बार, (Biker bar) नामक एक जगह पर हमलावर ने गोलीबारी (Shooting in US)  को अंजाम दिया। बता दें कि बाइकर बार, मोटरसाइकिल राइडर्स के लिए मनोरंजन का एक केंद्र है। 

    हमलावर पर पुलिस ने चलाई गोली

    ऑरेंज काउंटी के पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी मिलनी और वो घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने हमलावर पर गोली चलाई गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल पर बड़ी तादाद में पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। इस घटना में किसी भी अधिकारी को चोट नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने का आग्रह किया है। 

    किसी जानकार को निशाना बनना चाहता था हमलावर

    घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि बंदूकधारी मर चुका है और वह एक सेवानिवृत्त कानून प्रवर्तन अधिकारी था जो शायद अपने किसी जानने वाले को निशाना बना रहा था।