विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UN में एर्दोगन के भाषण के दौरान Insta पर रील देख रहे थे सीरियाई राष्ट्रपति, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:47 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र महासभा में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के भाषण के दौरान सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा अपने फोन ...और पढ़ें

HighLights

  1. UN महासभा में सीरियाई राष्ट्रपति रील्स देखते हुए पकड़े गए।

  2. तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन वैश्विक मुद्दों पर भाषण दे रहे थे।

  3. अहमद अल-शारा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र महासभा में जब दुनिया भर के नेता संबोधन कर रहे थे उस समय एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। जब तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन मंच से दुनिया भर के नेताओं को संबोधित कर रहे थे, ठीक उसी समय सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा हॉल में अपने फोन पर रील्स स्क्रॉल करते हुए कैमरे में कैद हो गए।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यह घटना तब हुई जब लगभग 130 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख 81वीं UN महासभा की उच्च-स्तरीय बहस के लिए न्यूयॉर्क में इकट्ठा हुए थे। UNGA हॉल के अंदर से वीडियो आया, जिसमें अल-शारा ध्यान से अपने फोन की स्क्रीन पर देखते और इंस्टाग्राम की शॉर्ट-वीडियो स्क्रॉल करते दिखे।

यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि कुछ शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया कि वे रील्स शेयर कर रहे थे, लेकिन वीडियो फुटेज से यह पूरी तरह साफ नहीं हो सका कि वे कोई वीडियो देख रहे थे, शेयर कर रहे थे या किसी को मैसेज भेज रहे थे। अंतरराष्ट्रीय मंच पर सीरिया के राष्ट्रपति की इस गतिविधि को UNGA के शुरुआती दिनों का एक 'लाइट मोमेंट' माना जा रहा है।

तुर्की राष्ट्रपति ने वैश्विक मुद्दों पर की बात

जिस वक्त अल-शारा अपने फोन में व्यस्त थे, उस वक्त तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन पोडियम से बेहद गंभीर वैश्विक मुद्दों पर बात कर रहे थे। उन्होंने अपने भाषण में गाजा संकट, फिलिस्तीन को राज्य का दर्जा देने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की तत्काल जरूरत पर जोर दिया।

दूसरी बार UNGA में शामिल हुआ अल-शारा

UNGA जैसे वैश्विक मंच पर अहमद अल शारा की मौजूदगी दूसरी बार हुई है। इससे पहले 2025 में, लगभग छह दशकों (60 साल) के लंबे अंतराल के बाद वे UNGA को संबोधित करने वाले पहले सीरियाई प्रतिनिधि बने थे।

क्यों चर्चा में रहे हैं अल शारा?

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को सत्ता से हटाने वाले अभियान का नेतृत्व करने के बाद, अल-शारा ने जनवरी 2025 में सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति का पद संभाला था।

वर्षों के युद्ध और राजनीतिक उथल-पुथल से उबर रहे सीरिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोबारा स्थापित करने और पश्चिमी व अरब देशों के साथ संबंध सुधारने के लिए अल-शारा लगातार कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में वे इज़राइल के साथ संबंधों और गोलान हाइट्स की स्थिति पर हुई चर्चाओं में भी शामिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बाज नहीं आया तुर्किये, राष्ट्रपति एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उठाया कश्मीर का मुद्दा