Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हेगसेथ से नाराजगी की खबरों को ट्रंप ने बताया झूठ, बोले- हथियारों की कोई कमी नहीं

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:34 AM (GMT+05:30)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से नाराजगी और हथियारों के घटते भंडार को लेकर दोनों के बीच विवाद की खबरों को पूरी तरह खारिज ...और पढ़ें

    हेगसेथ से नाराजगी की खबरों को ट्रंप ने बताया झूठ

    हेगसेथ से नाराजगी की खबरों को ट्रंप ने बताया झूठ

    HighLights

    1. व्हाइट हाउस ने वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट को बताया 100% फर्जी, ट्रंप ने की रक्षा मंत्री की खुलकर तारीफ

    2. गोपनीय सैन्य जानकारी लीक करने वालों को ट्रंप की चेतावनी, बोले- पहचान कर भेजेंगे जेल

    एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से नाराजगी और हथियारों के घटते भंडार को लेकर दोनों के बीच विवाद की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

    व्हाइट हाउस ने भी इन रिपोर्टों को 100 प्रतिशत फर्जी बताते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई।दरअसल, वाशिंगटन पोस्ट ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि कैंप डेविड में हुई बैठक के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी हथियारों और गोला-बारूद के घटते भंडार पर हेगसेथ से नाराजगी जताई थी।

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि हेगसेथ ने इस स्थिति के लिए उप रक्षा मंत्री स्टीव फीनबर्ग को जिम्मेदार ठहराया था। खबर के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी हथियारों का भंडार बढ़ाने के लिए रक्षा बजट को 670 अरब डॉलर से बढ़ाकर 1.5 ट्रिलियन डॉलर करने की मांग कर रहे हैं।

    इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक्स पर लिखा कि वह स्वयं कैंप डेविड में राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री के साथ मौजूद थीं और रिपोर्ट में वर्णित जैसी कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह खबर पूरी तरह मनगढ़ंत है। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने भी रिपोर्ट को पूरी तरह गलत बताया।

    राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर रक्षा मंत्री हेगसेथ की सराहना करते हुए लिखा कि उन्होंने शानदार काम किया है।


    ट्रंप ने वेनेजुएला के खिलाफ कार्रवाई और ईरान पर सैन्य अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों अभियान सफल रहे। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के पास हथियारों का पर्याप्त भंडार है और जरूरत के अनुसार नए हथियार तेजी से तैयार किए जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    उनके अनुसार, अमेरिकी रक्षा कंपनियां इतिहास में सबसे अधिक नए संयंत्र और फैक्ट्रियां स्थापित कर रही हैं।

    ट्रंप ने सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां लीक करने वालों को भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है और दोषी पाए जाने पर उन्हें लंबी जेल की सजा का सामना करना पड़ेगा।

    हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस विशेष लीक का जिक्र कर रहे थे। हाल के दिनों में कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अमेरिकी सेना के कुछ महत्वपूर्ण हथियारों, जिनमें थाड और एटीएसीएमएस जैसी लंबी दूरी की मिसाइलें शामिल हैं, का भंडार तेजी से घट रहा है।