Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'इजरायल, अमेरिका का महान सहयोगी... उन्हें जीतना आता है', लेबनान में सीजफायर के बाद नेतन्याहू के मुरीद हुए ट्रंप

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 08:38 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इजरायल को 'संयुक्त राज्य अमेरिका का एक महान सहयोगी' बताया, उसकी बहादुरी और वफादारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इज ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ट्रंप ने इजरायल को अमेरिका का 'महान सहयोगी' बताया।

    2. इजरायल की बहादुरी, निडरता और वफादारी की सराहना की।

    3. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद किया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इजरायल की तारीफ करते हुए उसे 'संयुक्त राज्य अमेरिका का एक महान सहयोगी' बताया और मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच देश के साहस और वफादारी की सराहना की।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि लोगों की राय चाहे जो भी हो, इजरायल लगातार संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ खड़ा रहा है।

    Trump

    इजरायल अमेरिका का महान सहयोगी- ट्रंप

    ट्रंप ने कहा, 'चाहे लोग इजरायल को पसंद करें या न करें, उन्होंने खुद को संयुक्त राज्य अमेरिका का एक महान सहयोगी साबित किया है। वे साहसी, निडर, वफादार और समझदार हैं, और दूसरों से विपरीत, जिन्होंने संघर्ष और तनाव के समय अपना असली रंग दिखाया है। इजरायल पूरी ताकत से लड़ता है और जानता है कि जीत कैसे हासिल करनी है।'

    trump netanyahu reuters

    ट्रंप की ये टिप्पणियां इजरायल से यह कहने के एक दिन बाद आईं कि उसे लेबनान पर बमबारी करने से 'मना' किया गया है और उन्होंने कहा 'अब बहुत हो गया।'

    ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य

    ट्रंप की ये टिप्पणियां ऐसे समय में भी आई हैं जब क्षेत्रीय तनाव काफी बढ़ गया है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य का फिर से बंद होना भी शामिल है। ईरान ने कहा कि यह रणनीतिक जलमार्ग तब तक बंद रहेगा, जब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर अपनी नौसैनिक नाकाबंदी हटा नहीं लेता।

    अंतिम समझौता अभी भी काफी दूर- ईरान

    समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान ने शनिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य तब कर नहीं खुलेगा जब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर अपनी नौसैनिक नाकाबंदी हटा नहीं लेता, साथ ही एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने चेतावनी दी कि अंतिम समझौता अभी भी काफी दूर है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कभी खुल रहा, कभी बंद... होर्मुज पर ईरान-अमेरिका के बीच तकरार; जलडमरूमध्य का भविष्य क्या?