Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '50 मिलियन बैरेल तेल अमेरिका को सौंपेगी वेनेजुएला की अंतरिम सरकार', ट्रंप का बड़ा एलान

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 07:57 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वेनेजुएला अमेरिका को 30-50 मिलियन बैरल तेल बेचने पर सहमत हो गया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया पर बत ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी वेनेजुएला पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फिर एक बड़ी घोषणा की है। ट्रंप का कहना है कि वेनेजुएला, अमेरिका को 30-50 मिलियन बैरेल तेल बेचने के लिए राजी हो गया है। अमेरिका बाजार के मूल्यों के हिसाब से ये तेल खरीदेगा।

    ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "मैंने ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट से इस योजना पर काम करने के लिए कहा है। स्टोरेज शिप की मदद से तेल को अमेरिका लाया जाएगा और भंडारन में जमा किया जाएगा।"

    तेल में मेरा नियंत्रण: ट्रंप

    ट्रंप का कहना है कि बतौर राष्ट्रपति इस तेल पर उनका नियंत्रण होगा, लेकिन इसका इस्तेमाल वेनेजुएला और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

    जल्द होगी बैठक

    अमेरिका जल्द ही वेनेजुएला की तेल कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक आयोजित करने वाला है। इस बैठक में एक्सॉन शेवरॉन और कॉनोकोफिलिप्स के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। हालांकि, बैठक की तारीख और समय अभी सामने नहीं आया है।

    यह भी पढ़ें- अमेरिकी ऑपरेशन में वेनेजुएला के 24 सुरक्षा अधिकारी मारे गए, सेना ने इसे युद्ध अपराध करार दिया

    यह भी पढ़ें- वेनेजुएला के खिलाफ ट्रंप की कार्रवाई से केवल 33% अमेरिकी सहमत, लोगों को इस बात की है चिंता

    खबरें और भी