Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ग्लोबल वार्मिंग पर UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने जताई चिंता, बोले- अगर कोई नीति नहीं लाए तो चुकानी होगी बड़ी कीमत

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Fri, 26 Jul 2024 11:58 AM (IST)

    UN Chief Antonio दुनिया में रिकॉर्ड सबसे गर्म दिन दर्ज होने के बाद गुटेरेस ने जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दुनिया को बढ़ते त ...और पढ़ें

    UN Chief Antonio ग्लोबल वार्मिंग पर गुटेरेस ने चेताया।
    UN Chief Antonio ग्लोबल वार्मिंग पर गुटेरेस ने चेताया।

    HighLights

    1. UN चीफ बोले- ग्लोबल वार्मिंग पर कोई कदम नहीं उठाया तो हीटवेव बढ़ती रहेगी
    2. जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी चरम पर पहुंची, अब कुछ करना होगाः गुटेरेस

    रायटर, लंदन। संयुक्त राष्ट्र महासचिव (UN Chief) एंटोनियो गुटेरेस ने लगातार बढ़ती गर्मी पर दुनिया को चेताया है। गुटेरेस ने कहा कि विभिन्न देशों में जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी चरम पर है। उन्होंने कहा कि अगर इसकी तात्कालिकता पर काम नहीं किया गया तो दुनिया को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

    जलवायु परिवर्तन से हीटवेव बढ़ी

    बता दें कि हाल ही में दुनिया में रिकॉर्ड सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था, जिसके बाद गुटेरेस ने ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया को बढ़ते तापमान की चुनौती का सामना करना चाहिए। जलवायु परिवर्तन दुनिया भर में हीटवेव को तेज और लंबे समय तक चलने वाला बना रहा है। 

    हीटवेव से कई लोगों की गई जान

    इस वर्ष पहले ही कई लोगों की जान भीषण गर्मी ने ले ली। हज तीर्थयात्रा पर गए 1300 लोगों की भी हीटवेव से जान चली गई थी। वहीं, अफ्रीका और एशिया में लगभग 8 करोड़ बच्चों के स्कूल बंद करने पड़े। यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा के अनुसार, जून 2023 से अब तक का हर महीना पिछले वर्षों की तुलना में सबसे गर्म महीना रहा है।

    UN ने किया ये आह्वान

    • संयुक्त राष्ट्र ने विभिन्न देशों की सरकारों से जीवाश्म ईंधन उत्सर्जन को कम करने के साथ बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षा को मजबूत करने का आह्वान किया।
    • इसी के साथ एंटोनियो गुटेरेस ने श्रमिकों के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का आह्वान किया। 

    हर साल 19 हजार लोगों की हो रही मौत

    अत्यधिक गर्मी के चलते दुनिया भर में लगभग 2 करोड़ 30 लाख लोग कार्यस्थल पर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं और सालाना लगभग 19,000 की मौत का कारण भी गर्मी मानी जाती है। गुटेरेस ने कहा कि हमें श्रमिकों की सुरक्षा के लिए मानवाधिकारों पर आधारित उपायों की आवश्यकता है।

    खबरें और भी