Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US Defence Chief Israel Visit: युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा सचिव का इजरायल दौरा, इजरायली PM से करेंगे मुलाकात

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 03:25 AM (IST)

    हमास हमले के बाद अमेरिका इजरायल के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। हमले के पहले दिन से ही अमेरिका ने इजरायल का साथ देने की बात दोहराई है। इसी बीच अमेरिकी ...और पढ़ें

    अमेरिकी रक्षा सचिव इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। (फोटो- एपी)
    अमेरिकी रक्षा सचिव इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। (फोटो- एपी)

    एएफपी, वाशिंगटन। हमास हमले के बाद अमेरिका, इजरायल के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। हमले के पहले दिन से ही अमेरिका ने इजरायल का साथ देने की बात दोहराई है। इसी बीच, अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन शुक्रवार को इजरायल का दौरा करेंगे। अमेरिकी रक्षा सचिव इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे।

    इजरायल का दौरा करेंगे अमेरिकी रक्षा सचिव

    बता दें कि अमेरिकी रक्षा सचिव की यात्रा से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री इजरायल पहुंचे थे। वहां उन्होंने जमीनी हालातों का जायजा लिया। अमेरिकी रक्षा सचिव इजरायल के पीएम के अलावा वहां की आपातकालीन सरकार के साथ भी बैठक करेंगे।

    अमेरिका हमेशा इजरायल के साथः ब्लिंकन

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एकजुटता का मजबूत संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इजरायल को जब भी अमेरिका की जरूरत पड़ेगी, तब अमेरिका उसके साथ खड़ा मिलेगा।

    यह भी पढ़ेंः Operation Ajay: 'ऑपरेशन अजय' की पहली उड़ान भारत के लिए रवाना, 212 भारतीय लौटेंगे स्वदेश

    इजरायल को अमेरिका ने भेजा सैन्य मदद

    अमेरिका ने अपना समर्थन दिखाते हुए इजरायल को युद्धपोत और सैन्य मदद भेजा है। साथ ही आगे भी मदद भेजने का वादा किया है। रक्षा सचिव ऑस्टिन ने गुरुवार को ब्रुसेल्स में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमेरिका के पास कोई शुरुआती संकेत नहीं था कि हमास इस तरह से इजरायल पर हमला करेगा।

    खबरें और भी

    अमेरिकी रक्षा सचिव ने कहा कि वाशिंगटन ने इजरायल को अमेरिकी हथियार का किसी भी तरह से इस्तेमाल करने की छूट दी है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि इजरायल की सेना पेशेवर है और उसका नेतृत्व काफी कुशल है। हम उम्मीद करते हैं कि वे अपने अभियान को सही दिशा में आगे बढ़ाएंगे।

    इजरायल-हमास युद्ध में बड़े पैमाने पर नुकसान

    इजरायल में शनिवार को हुए हमास हमले में अब तक 1200 से अधिक इजरायली लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 150 से अधिक इजरायली हमास के आतंकियों के कब्जे में हैं। वहीं, इजरायल के जवाबी कार्रवाई में हमास को भारी नुकसान पहुंचा है। इजरायल ने बड़े पैमाने पर हमास के ठिकानों को निशाना बनाया है। इस हमले में अब तक 1,350 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

    यह भी पढ़ेंः Report: दो साल से चल रही थी इजरायल पर हमास के हमले की तैयारी, पांच से कम लोगों को थी इसकी जानकारी