यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Russia Ukraine War: 'रूस ने NATO को दी धमकी', राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा की
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर से घातक रूप ले लिया है। रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन पर 122 मिसाइलों और दर्जनों ड्रोन से हमला किया। रूस के इ ...और पढ़ें

रायटर, वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर से घातक रूप ले लिया है। रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन पर 122 मिसाइलों और दर्जनों ड्रोन से हमला किया। रूस के इस हमले में 31 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हुई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के ऊपर अब तक के सबसे बड़ी कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को तबाह करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि रूस द्वारा यूक्रेन पर जारी इस तरह के हमले को रोकना जरूरी है।
रूस ने नाटो सहयोगियों को दी धमकीः बाइडन
वाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस हमले के माध्यम से यूक्रेन को बर्बाद करने का प्रयास नहीं किया है बल्कि इस हमले से उन्होंने नाटो के सहयोगियों को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन की रक्षा के लिए 50 से अधिक देशों का गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि हम अपने सहयोगियों के साथ-साथ यूक्रेन को भी निराश नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ेंः Russia Ukraine War: रूस की बमबारी से हिला यूक्रेन, पुतिन की सेना ने 122 मिसाइलों, 36 ड्रोन से हमला किया; 24 की मौत
रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला
मालूम हो कि फरवरी 2022 में मॉस्को द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। यूक्रेन पर रूस के इस हमले में 31 नागरिक मारे गए हैं, जबकि 120 से अधिक घायल हो गए। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि इस विनाशकारी युद्ध के लगभग दो वर्षों के बाद पुतिन का यह हमला अपरिवर्तित है। वह यूक्रेन को मिटाना और उसके लोगों को अपने अधीन करना चाहते हैं, जिसे रोका जाना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः Ukraine: कीव में एक के बाद एक रूस की ओर से 22 हवाई हमले, कई इमारत और गोदामों में लगी आग; लवीव में भी हुआ विस्फोट