चीन-रूस से निपटने के लिए अमेरिका का नया सीक्रेट प्लान तैयार, नया परमाणु प्लान तैयार
पेंटागन अमेरिका की परमाणु रणनीति में बड़ा बदलाव कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन या रूस के साथ संभावित संघर्ष की स्थिति में नई रणनीति में लंबी दूरी ...और पढ़ें

चीन-रूस से निपटने के लिए अमेरिका का नया सीक्रेट प्लान तैयार (फोटो- पेंटागन, रॉयटर)
HighLights
पेंटागन के नीति प्रमुख एलब्रिज कोल्बी इस समीक्षा का नेतृत्व कर रहे हैं
पेंटागन के अधिकारी ने कहा हमें विश्वसनीय परमाणु विकल्पों की जरूरत है
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। पेंटागन अमेरिका की परमाणु रणनीति में बड़ा बदलाव कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन या रूस के साथ संभावित संघर्ष की स्थिति में नई रणनीति में लंबी दूरी की परमाणु मिसाइलों पर निर्भरता कम करके छोटी दूरी के सामरिक (टैक्टिकल) परमाणु हथियारों पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।
एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह बदलाव उन स्थितियों के लिए तैयार किया जा रहा है, जिनमें अमेरिका के सहयोगी देशों पर रूस या चीन का हमला हो। नई रणनीति का मकसद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को संकट के समय ज्यादा विश्वसनीय सैन्य विकल्प उपलब्ध कराना है।
पेंटागन के नीति प्रमुख एलब्रिज कोल्बी इस समीक्षा का नेतृत्व कर रहे हैं। एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने कहा कि हमारा मानना है कि हमें विश्वसनीय परमाणु विकल्पों की जरूरत है। इससे राष्ट्रपति के विकल्प बढ़ेंगे और प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी।
सामरिक परमाणु हथियार छोटे और कम दूरी के होते हैं, जो सैन्य ठिकानों या युद्धक्षेत्र पर इस्तेमाल के लिए बनाए जाते हैं, न कि पूरे शहरों को निशाना बनाने के लिए। कोल्बी लंबे समय से कहते रहे हैं कि अमेरिका की मौजूदा नीति बहुत ज्यादा विनाशकारी लंबी दूरी के हथियारों पर निर्भर है।
खबरें और भी
इस प्रस्ताव पर बहस भी छिड़ गई है। समर्थक कहते हैं कि इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, जबकि आलोचक चेतावनी देते हैं कि इससे परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की सीमा कम हो सकती है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ सहयोगी ने इसे ट्रंप की घोषित नीति से अलग बताया।