यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandrayaan-3 की सफलता पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी बधाई, बोलीं; 'यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है'
मिशन Chandrayaan-3 की सफलता पर अमेरिकी (America) उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने देश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद् ...और पढ़ें

HighLights
- कमला हैरिस ने मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की तारीफ की
- यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है- कमला हैरिस
अमेरिका, पीटीआई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने गुरुवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारत को बधाई दी।
और इसे "इसमें शामिल सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए भारत को बधाई।
Congratulations to India for the historic landing of Chandrayaan-3 on the southern polar region of the moon. It’s an incredible feat for all the scientists and engineers involved. We are proud to partner with you on this mission and space exploration more broadly.
— Vice President Kamala Harris (@VP) August 23, 2023
इसमें शामिल सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। हमें इस मिशन और अंतरिक्ष अन्वेषण में अधिक व्यापक रूप से आपके साथ साझेदारी करने पर गर्व है।