कनाडा: एअर इंडिया कनिष्क बम विस्फोट संदिग्ध के हत्यारे को एक और हत्या में 15 साल की सजा
कनाडा की एक अदालत ने टैनर फॉक्स को ब्रिटिश कोलंबिया में चाड कोलिवास की हत्या के लिए 15 साल की जेल की सजा सुनाई है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, टोरंटो। कनाडा की एक अदालत ने एअर इंडिया कनिष्क बम विस्फोट मामले के एक संदिग्ध की हत्या के लिए पहले से सजायाफ्ता व्यक्ति को हत्या के एक अन्य मामले में 15 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। 25 साल के टैनर फॉक्स को बुधवार को सजा सुनाई गई। उसने ब्रिटिश कोलंबिया के एबाट्सफोर्ड के रहने वाले 41 साल के चाड कोलिवास की हत्या का जुर्म कबूल किया था।
21 मार्च 2022 को कोलिवास अपने घर पर गोली लगने से घायल मिला था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। फॉक्स को 2023 में 30 साल की लेटिटिया एसेरा के साथ गिरफ्तार किया गया था। एसेरा ने जबरन घर में घुसने का जुर्म कबूल किया और उसे चार साल की जेल की सजा सुनाई गई, जबकि फाक्स ने अप्रैल में हत्या का जुर्म कबूल किया।
कोलिवास की हत्या के चार महीने से भी कम समय बाद 14 जुलाई 2022 को फाक्स ने सिख कारोबारी रिपुदमन सिंह मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में अपनी टेस्ला कार में बैठा था।
मलिक 1985 में कनाडा में रहने वाले सिख अलगाववादियों द्वारा किए गए एअर इंडिया फ्लाइट 182 कनिष्क बम धमाके के मुख्य आरोपितों में से एक था। इसमें विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गए थे, जिनमें 268 कनाडाई, 27 ब्रिटिश नागरिक और 22 भारतीय शामिल थे।
खबरें और भी
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- कनाडा में भारतीय छात्रों का वर्क परमिट रिजेक्ट, कॉलेज बोला- हम इमिग्रेशन का फैसला नहीं बदल सकते