कनाडा में 139 मिलियन डॉलर की ड्रग्स जब्त, भारतीय मूल के कई ट्रक ड्राइवर समेत 19 गिरफ्तार
कनाडा के ओंटारियो में 'प्रोजेक्ट बे' अभियान के तहत 1.7 टन अवैध ड्रग्स जब्त की गई, जिसकी कीमत 139 मिलियन डॉलर है। ...और पढ़ें

कनाडा में 139 मिलियन डॉलर की ड्रग्स जब्त (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, ओटावा। कनाडा के ओंटारियो में सीमा पार चल रहे एक बड़े अवैध मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। जहां कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने 1.7 टन अवैध ड्रग्स जब्त किया गया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 139 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है।
भारतीय मूल के कई ट्रक चालक गिरफ्तार
'प्रोजेक्ट बे' नामक इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विंडसर, लासेल, कोरन्ना, ब्रैम्पटन, मार्खम और कैलेडन सहित ओंटारियो के कई क्षेत्रों में 22 स्थानों पर छापेमारी की और 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें भारतीय मूल के कई ट्रक चालक शामिल हैं।
भारतीय मूल के व्यक्तियों की पहचान गगनदीप थिंडल, सिमरनजीत सिंह, कंवरपाल कुलार, जतिंदरपाल सिंह, जसविंदर सोही, तेजविंदर संधू, हरजविंदर संधू, तरमिंदर सिंह, गुनदीप तारिवाल, महकप्रीत सिंह और करणदीप सिंह के रूप में की गई।
किन-किन चीजों की हुई जब्ती?
कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने बताया कि अधिकारियों ने संदिग्ध कोकीन, मेथम्फेटामाइन और अफीम सहित लगभग 1.7 टन अवैध ड्रग्स भी जब्त कीं, जिनकी अनुमानित कीमत 139 मिलियन डॉलर है। पुलिस ने 973 किलोग्राम कोकीन, 660 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन, 49 किलोग्राम अफीम और 230 ऑक्सीकोडोन की गोलियां जब्त कीं।
इसके अलावा पुलिस ने 17 हथियार भी बरामद किए, जिनमें एक टैंक-रोधी राइफल, नकदी, कीमती आभूषण, मनी काउंटर, गिरोह द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक वाहन, 43 सेल फोन और छह लैपटॉप शामिल हैं। इसे ओंटारियो में एक ही जांच में हुई सबसे महत्वपूर्ण ड्रग्स जब्ती में से एक बताया जा रहा है।
खबरें और भी
2025 में शुरू हुआ था 'प्रोजेक्ट बे' नामक अभियान
एजेंसी ने बताया कि 'प्रोजेक्ट बे' नामक सीमा पार अभियान जनवरी 2025 में इंटरनेशनल बॉर्डर से जुड़े अवैध मादक पदार्थों के आयात और तस्करी को बाधित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। जांच में पता चला कि यह गिरोह कनाडा और अमेरिका के बीच चलने वाले कामर्शियल ट्रकों का उपयोग करके बड़ी मात्रा में कोकीन, मेथम्फेटामाइन और अफीम की तस्करी कर रहा था।
जांच में वाणिज्यिक परिवहन क्षेत्र के भीतर दलाली शैली के मॉडल का इस्तेमाल सामने आया है। इसने अवैध दवाओं की सीमा पार आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए स्थापित संपर्कों का लाभ उठाया, जिसमें वैध आपूर्ति श्रृंखलाओं के भीतर अवैध वस्तुओं को जानबूझकर परिवहन करने के लिए ड्राइवरों की व्यवस्था करना भी शामिल है।