कनाडा ने पेरेंट्स एंड ग्रैंड-पेरेंट्स प्रोग्राम के तहत नए आवेदनों पर लगाई रोक, Super Visa के जरिए मिल सकेंगे दादा-दादी
कनाडा सरकार ने पेरेंट्स एंड ग्रैंड-पेरेंट्स प्रोग्राम (PGP) के तहत नए आवेदन स्वीकार करना बंद कर दिया है, हालांकि मौजूदा आवेदनों पर प्रक्रिया जारी रहेग ...और पढ़ें

पेरेंट्स एंड ग्रैंड-पेरेंट्स प्रोग्राम के तहत नए आवेदन पर रोक (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
कनाडा ने PGP के तहत नए आवेदन स्वीकारना बंद किया।
मौजूदा आवेदनों पर प्रक्रिया जारी रहेगी, 15,000 को स्वीकृति।
सुपर वीजा के माध्यम से परिवार पुनर्मिलन जारी रहेगा।
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। कनाडा सरकार ने अपनी आव्रजन प्रणाली को टिकाऊ बनाने रखने के लिए पेरेंट्स एंड ग्रैंड-पेरेंट्स प्रोग्राम (पीजीपी) के तहत नए आवेदन स्वीकार करने पर रोक लगाने की घोषणा की है।
इमिग्रेशन, रिफ्यूजी और सिटिजनशिप कनाडा (आइआरसीसी) का कहना है कि वर्तमान फाइलों पर प्रक्रिया हालांकि जारी रहेगी और 2026-2028 की आव्रजन स्तर योजना के हिसाब से 2026 में स्थायी निवास के लिए 15,000 लोगों को स्वीकृति देने की योजना है। इस कदम से प्रक्रिया में लगने वाले समय कम होगा।
कनाडा ने PGP के तहत नए आवेदन स्वीकारना बंद
आइआरसीसी ने इस संबंध में जारी बयान में जोर देकर कहा है कि परिवारों को फिर से मिलाना अभी भी कनाडा के आव्रजन ढांचे का अहम हिस्सा है। माता-पिता और दादा-दादी सुपर वीजा के जरि अपने परिवारों से मिलना जारी रख सकते हैं।
सुपर वीजा के तहत कनाडा में एक बार में पांच वर्ष तक रहने और कई बार में 10 वर्ष तक रहने की अनुमति मिलती है। हाल में किए गए बदलावों ने आय और स्वास्थ्य बीमा की आवश्यकताओं को आसान बनाकर सुपर वीजा को और सुगम बना दिया है।
आइआरसीसी ने कहा है कि वह अगले नोटिस तक नए इंटरेस्ट-टू-स्पांसर फार्म स्वीकार नहीं करेगा या संभावित स्पांसर को आवेदन करने के लिए नहीं बुलाएगा।
आइआरसीसी ने हाल ही में एक्स पर नागरिकों एवं स्थायी निवासियों से आव्रजन के लिए जीवनसाथी या पार्टनर को स्पांसर करते समय मैरिज फ्रॉड के प्रति सावधान रहने की अपील की है।
इसमें कहा गया है, 'किसी से शादी करने और उन्हें कनाडा आने के लिए स्पांसर करने से पहले ध्यान से सोचें, खासकर अगर आप अभी मिले हैं, वह जल्द शादी करना चाहता है, वह पहले कई बार शादी कर चुका है या कामन-ला रिलेशनशिप में रहा है, उसने अपनी पृष्ठभूमि या परिवार के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।'