भारतीय छात्रों के वर्क परमिट रिजेक्ट होने के बाद IRCC का स्पष्टीकरण, नियमों के उल्लंघन पर होगा एक्शन
कनाडा के इमिग्रेशन अथॉरिटी ने भारतीय छात्रों के वर्क परमिट रिजेक्ट होने के बाद इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए नियमों का स्पष्टीकरण जारी किया है। ...और पढ़ें

IRCC का स्पष्टीकरण। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
IRCC ने इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए वर्क परमिट नियम स्पष्ट किए।
बिना इजाजत काम करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
पढ़ाई के दौरान हफ्ते में 24 घंटे ही काम करने की अनुमति।
डिजिटल डेस्क, ओटावा। कनाडा के इमिग्रेशन अथॉरिटी ने भारतीय छात्रों के वर्क परमिट रिजेक्ट होने की खबरों के बाद इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए जरूरी स्पष्टीकरण जारी किया है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा ने जोर देकर कहा कि स्टूडेंट्स को पढ़ाई के दौरान नौकरी से जुड़े नियमों का ध्यानपूर्वक पालन करना चहिए।
साथ ही चेतावनी दी कि बिना इजाजत काम के काम करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिसमें भविष्य में परमिट न मिलना या कनाडा से निकाला जाना शामिल है।
IRCC का यह बयान तब आया है जब कैलगरी, कानाडा के पोर्टेज कॉलेज ने उन भारतीय स्टूडेंट्स से कानूनी सलाह लेने को कहा जो अपने वर्क के रिजेक्ट होने के बाद विरोध कर रहे थे। कॉलेज ने कहा कि वह इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगना जारी रखे हुए हैं।
21 जुलाई को वेबसाइट पर शेयर किए गए एक अपडेट में कॉलेज ने कहा कि पोर्टेज कॉलेज इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगना जारी रखे हुए हैं और सही जानकारी जानकारी देने और नई जानकारी मिलने पर स्टूडेंट्स को सूचित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पढ़ाई को दौरान काम करने पर स्पष्टीकरण
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट पर किए गए एक बयान में, IRCC ने स्टूडेंट्स को याद दिलाया कि उन्हें केवल उनके स्टडी परमिट से जुड़ी खास शर्तों के तहत काम करने की इजाजत है। एजेंसी ने जोर दिया कि बिना इजाजत काम करना, यहां तक कि पार्ट टाइम भी, इमिग्रेशन कानूनों का उल्लंघन माना जा सकता है।
खबरें और भी
IRCC ने स्टूडेंट्स को बिना इजाजत काम करने के परिणामों पर आधिकारिक गाइडेंस देखने के लिए कहा जिसमें पेनल्टी के बारे में बताया गया है। जैसे कि कनाडा में एंट्री के लिए अयोग्य ठहराया जाना या कानूनी कार्रवाई होना।
यह उन इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए जरूरी जानकारी जो पढ़ाई के दौरान काम करने की योजना बना रहे है।
- आप कनाडा में इंटरनेशनल स्टूडेंट के तौर पर तभी काम कर सकते हैं जब आपके स्टडी परमिट की शर्तों में इसकी इजाजत हो।
- अगर आप कैंपस के बाहर काम करने के योग्य हैं, तो क्लास चलने के दौरान आप हफ्ते में केवल 24 घंटे तक ही काम कर सकते हैं।
- तय सीमा से ज्यादा काम करना आपके स्टडी परमिट की शर्तों का उल्लंघन है, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
IRCC ने एक पोस्ट में लिखा कि कनाडा के कॉलेज ने विरोध कर रहे भारतीय छात्रों से जरूरी दस्तावेज अपने पास रखने को कहा है।
- स्टडी परमिट
- एक्सेप्टेंस लेटर
- एनरोलमेंट रिकॉर्ड
- प्रोग्राम पूरा होने से जुड़े दस्तावेज
- ट्रांसक्रिप्ट
- PGWP एप्लीकेशन
- IRCC के रिफ्यूजल लेटर और ऑफिसर के नोट्स
- IRCC या किसी अधिकृत इमिग्रेशन प्रतिनिधि के साथ हुई बातचीत/ पत्राचार
यह भी पढ़ें- पहले बात की, फिर मार दी गोली... कनाडा में टारगेट अटैक में भारतीय मूल की युवती की मौत