Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India-Canada Row: 'कनाडा को फाइव आइज से मिली थी खुफिया जानकारी', अमेरिकी राजदूत डेविड कोहेन का दावा

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 09:45 PM (IST)

    India-Canada Row अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने पहली बार स्वीकार किया और पुष्टि की है कि फाइव आइज अलायंस के साझेदारों के बीच खुफिया जानकारी साझा की गई ...और पढ़ें

    India-Canada Row: 'कनाडा को फाइव आइज से मिली थी खुफिया जानकारी', अमेरिकी राजदूत डेविड कोहेन का दावा (फाइल फोटो)
    India-Canada Row: 'कनाडा को फाइव आइज से मिली थी खुफिया जानकारी', अमेरिकी राजदूत डेविड कोहेन का दावा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भारत औऱ कनाडा विवाद को लेकर राजदूत कोहेन ने किया दावा।
    2. राजदूत कोहेन ने कहा- इसी के बाद कनाडा के पीएम ट्रूडो ने भारत पर लगाए आरोप
    3. फाइव आइज अलायंस में अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, कनाडा व न्यूजीलैंड शामिल

    टोरंटो, पीटीआई। अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने पहली बार स्वीकार किया और पुष्टि की है कि फाइव आइज अलायंस के साझेदारों के बीच खुफिया जानकारी साझा की गई थी। इसी के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक खालिस्तानी अलगाववादी की कनाडा की धरती पर हुई हत्या में भारतीय एजेंट की संलिप्तता का आरोप लगाया। मीडिया में शनिवार को प्रकाशित खबरों में यह दावा किया गया है।

    फाइव आइज से मिली जानकारी पर ट्रूडो ने दिया बयान

    कनाडा में अमेरिकी राजदूत डेविड कोहेन के हवाले से 24 आवर ऑल-न्यूज नेटवर्क, सीटीवी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, फाइव आइज साझेदारों से मिली जानकारी के आधार पर ट्रूडो ने सार्वजनिक बयान दिया। बता दें कि फाइव आइज नेटवर्क एक खुफिया तंत्र गठबंधन है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड शामिल हैं। यह निगरानी-आधारित और सिग्नल इंटेलिजेंस दोनों तरह की जानकारी साझा करता है।

    कनाडा के साथ फाइव आइज सहयोगियों द्वारा खुफिया जानकारी साझा करने के बारे में किसी भी अमेरिकी सरकारी अधिकारी द्वारा यह पहली स्वीकारोक्ति है। इससे पहले मामले को लेकर कई अनौपचारिक और गैर-आधिकारिक खबरें आ रही थीं।

    यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: रूस पर कहर बनकर टूट रही यूक्रेन की तोपें, सेना का दावा- बखमुत में पहुंचाया भारी नुकसान

    भारत ने कनाडा के आरोपों को किया खारिज

    ट्रूडो ने 18 सितंबर को ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंजियों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था। भारत ने इन आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया था और इस मामले में कनाडा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित किए जाने के जवाब में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था।

    कोहेन ने वॉशिंगटन पोस्ट की खबर का किया खंडन

    सीटीवी की खबर के अनुसार, कोहेन ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की कि क्या कनाडा की सरकार को दी गई खुफिया जानकारी मानवीय जांच और निगरानी पर आधारित थी और क्या इसमें भारतीय राजनयिकों से प्राप्त खुफिया संकेत भी शामिल थे। बातचीत में कोहेन ने वॉशिंगटन पोस्ट की उस रिपोर्ट का खंडन किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ट्रूडो द्वारा सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए जाने से कुछ हफ्ते पहले कनाडा ने अमेरिका सहित अपने निकटतम सहयोगियों से सार्वजनिक रूप से निज्जर की हत्या की निंदा करने के लिए कहा था और उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया था।

    खबरें और भी

    भारत के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर चिंतित है अमेरिका- ब्लिंकन

    कोहेन की टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो द्वारा भारत के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में उनका देश बहुत चिंतित है और वॉशिंगटन इस मुद्दे पर कनाडा के साथ करीबी समन्वय रखे हुए हुए है मामले में जवाबदेही देखना चाहता है।

    यह भी पढ़ें- क्या है 'Five Eyes', भारत पर कनाडा के आरोपों के बीच चर्चा के केंद्र में क्यों आया? World War II से है नाता