Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Report: एक साल में 15,000 से अधिक तकनीकी पेशेवर पहुंचे कनाडा, आखिर भारतीयों को क्यों पसंद आ रहा ये देश?

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 05:37 PM (IST)

    पिछले एक साल में 15000 से अधिक भारतीय तकनीकी पेशेवर ने कनाडा (Canada) पहुंचे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 32000 से अधिक पेशेवरों में से 15097 ने कन ...और पढ़ें

    एक साल में 15,000 से अधिक भारतीय तकनीकी कर्मचारी कनाडा चले गए। (फाइल फोटो)
    एक साल में 15,000 से अधिक भारतीय तकनीकी कर्मचारी कनाडा चले गए। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भारत के 15,097 तकनीकी पेशेवरों ने कनाडा को चुना है।
    2. नाइजीरिया के 1808 तकनीकी कर्मचारियों ने कनाडा को चुना है।
    3. कनाडा के मिसिसॉगा और मॉन्ट्रियल शहर लोगों की पहली पसंद।

    ओटावा, एएनआई। भारत में नौकरी की कमी के बीच पिछले एक साल में 15000 से अधिक तकनीकी कर्मचारी कनाडा चले गए। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच 15000 से अधिक तकनीकी कर्मचारी नौकरी की तलाश में कनाडा गए हैं।

    कनाडा में नौकरी के अवसर

    खालसा वॉक्स की रिपोर्ट से पता चलता है कि कनाडा में तकनीकी सेक्टर में नौकरियों के अच्छे अवसर हैं। यही वजह है कि केवल एक साल में इतनी संख्या में भारतीय तकनीकी कर्मचारी कनाडा चले गए।

    द टेक्नोलॉजी काउंसिल ऑफ नॉर्थ अमेरिका (TECNA) और कनाडा टेक नेटवर्क (CTN) की हालिया संयुक्त रिपोर्ट में बताया गया है कि कनाडा तकनीकी सेक्टर में नौकरी देने वाले बड़े योगदानकर्ता के रूप में उभरा है।

    15 हजार से अधिक पेशेवरों ने कनाडा को चुना

    रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 32000 से अधिक पेशेवरों में से 15,097 ने कनाडा को चुना है। यानी कि इतने लोगों ने कनाडा में काम करना पसंद किया। हालांकि, कनाडा सिर्फ भारतीयों का ही पसंद नहीं है, बल्कि अफ्रीकी देश नाइजीरिया के लोग भी कनाडा में काम करना पसंद करते हैं।

    नाइजीरिया के लोगों को भी पसंद आ रहा कनाडा

    भारत के बाद नाइजीरिया वह दूसरा देश है, जहां के 1808 तकनीकी पेशेवरों ने कनाडा को चुना है। खालसा वॉक्स ने इसके पीछे कनाडा की इमिग्रेशन फ्रेंडली पॉलिसी को बड़ी वजह बताया है। उनका मानना है कि इसकी वजह से ही लोगों को कनाडा पसंद आ रहा है।

    खबरें और भी

    मिसिसॉगा और मॉन्ट्रियल लोगों की पहली पसंद

    बता दें कि कनाडा के मिसिसॉगा और मॉन्ट्रियल में दुनिया के सबसे अधिक प्रवास लोग रहते हैं। मिसिसॉगा में एक हजार से आईटी फर्म मौजूद हैं, जहां तीन लाख से अधिक तकनीकी पेशेवर काम करते हैं।  मॉन्ट्रियल में भी अच्छी संख्या में प्रवासी पेशेवर पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि इस शहर में 2015 से 2020 के बीच तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    रिपोर्ट बताता है कि अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच मिसिसॉगा में 1,900 तकनीकी पेशेवर आए हैं और मॉन्ट्रियल में 959 तकनीकी कर्मचारी पहुंचे हैं।