Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या कनाडा भारतीयों की कॉलोनी बन गया? टोरंटो के वायरल डांस वीडियो पर छिड़ी बहस

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 07:22 PM (IST)

    कनाडा के टोरंटो में एक भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का वायरल वीडियो ऑनलाइन बहस का विषय बन गया है। ...और पढ़ें

    (यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

    (यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कनाडा के टोरंटो में आयोजित एक भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में सैकड़ों लोग पारंपरिक भारतीय संगीत पर नाचते-गाते, खाने के स्टॉल्स का आनंद लेते और उत्सव मनाते दिखाई दे रहे हैं।

    हालांकि, इस रंगारंग आयोजन ने इंटरनेट पर तीखी बहस को जन्म दे दिया है। विवाद तब शुरू हुआ जब एक सोशल मीडिया यूज़र ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'कनाडा अब भारतीयों की कॉलोनी बन गया है… हमें अपने देश में ऐसा नहीं होने देना चाहिए।'

    सोशल मीडिया पर बढ़ी चिंता 

    इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने बढ़ते इमिग्रेशन और बदलती डेमोग्राफी को लेकर चिंता जताई। आलोचकों का कहना था कि प्रवासियों को अपने मूल देश की संस्कृति को दोहराने के बजाय स्थानीय संस्कृति में घुलने-मिलने की कोशिश करनी चाहिए। कुछ यूजर्स ने ऐसे कार्यक्रमों पर रोक लगाने की बात कही।

    कई लोगों ने किया समर्थन 

    वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय समुदाय और बहुसांस्कृतिक समाज का समर्थन किया। समर्थकों ने कहा कि कनाडा प्रवासियों के योगदान से बना हुआ देश है और भारतीय समुदाय वहां की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई लोगों ने इस कार्यक्रम को केवल सांस्कृतिक उत्सव बताते हुए कहा कि लोगों के खुशी मनाने से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

    खबरें और भी