Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Earthquake in Tibet: तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, जान-माल को कितना नुकसान हुआ?

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 06:46 AM (GMT+05:30)

    China Earthquake तिब्बत में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप जिजांग प्रांत में आया। हालांकि जान-माल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं ...और पढ़ें

    Earthquake in China: चीन में 4.0 तीव्रता का आया भूकंप
    Earthquake in China: चीन में 4.0 तीव्रता का आया भूकंप

    जिजांग, एएनआई। Tibet Earthquake: तिब्बत में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप जिजांग (Xijang) में आया। हालांकि, जान-माल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं आई है।

    भूकंप की कितनी तीव्रता रही?

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर आया। भूकंप की तीव्रता 4.0 रही।

    मोरक्को में दो हजार से अधिक लोगों की मौत

    इससे पहले, मोरक्को में शुक्रवार की रात विनाशकारी भूकंप में अब तक 2,012 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2,059 लोग घायल है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। इस भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित मराकश शहर में स्थित यूनेस्को संरक्षित विश्व धरोहर स्मारक को पहुंचा है। यह 1960 के बाद आया सबसे विनाशकारी भूकंप है।

    यह भी पढ़ें: Morocco Earthquake: भूकंप से मरने वालों की संख्या दो हजार के पार, भारत समेत कई देशों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

    तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

    भूकंप से दो हजार से अधिक लोगों की मौत पर सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 मापी गई। इस भूकंप ने एटलस पर्वत को भी हिला दिया था। बताया जाता है कि भूकंप के समय लोग सो रहे थे। इसलिए मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। भूकंप के केंद्र बिंदु के नजदीक स्थित मराकश शहर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

    यह भी पढ़ें: Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से मची तबाही पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- हर संभव मदद करेगा भारत