Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बिना गोली चलाए ताइवान पर कब्जा कर लेगा चीन', थिंक टैंक का चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया ड्रैगन का नया प्लान

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 08:22 AM (IST)

    चीन और ताइवान के विवाद के बीच अमेरिकी थिंक टैंक ने चीन के नए प्लान का खुलासा किया है। थिंक टैंक का कहना है कि चीन ताइवान पर बिना एक भी गोली चलाए हमला ...और पढ़ें

    बिना जंग के ताइवान पर कब्जा करेगा चीन (file photo)
    बिना जंग के ताइवान पर कब्जा करेगा चीन (file photo)

    HighLights

    1. ताइवान की अर्थव्यवस्था को कमजोर बनाएगा चीन
    2. सैन्य नाकाबंदी पर रहेगा चीन का जोर- थिंक टैंक

    एएनआई, वॉशिंगटन। चीन और ताइवान के बीच लंबे समय से तनाव जारी है। अब खबर आ रही है कि चीन बिना किसी सैन्य कार्रवाई के ताइवान को अपने कब्जे में ले सकता है। अमेरिकी थिंक टैंक की तरफ से ये जानकारी सामने आई है।

    थिंक टैंक का कहना है कि चीन की सेना ताइवान को अलग-थलग कर सकती है, उसकी अर्थव्यवस्था को पंगु बना सकती है और लोकतांत्रिक द्वीप को बिना गोली चलाए बीजिंग की कम्युनिस्ट पार्टी के सामने झुकने के लिए मजबूर कर सकती है।

    शी जिनपिंग ने बढ़ाई चिंता

    पिछले कुछ सालों से चीनी नेता शी जिनपिंग के ताइवान के प्रति बढ़ते आक्रामक रुख के कारण यह डर बढ़ गया है। ऐसे में बलपूर्वक ताइवान पर नियंत्रण करने के कम्युनिस्ट पार्टी के इरादों के बारे में चिंताएं तेज हो गई हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करने से चीन के इनकार ने इन आशंकाओं को और बढ़ा दिया है।

    सैन्य नाकाबंदी शुरू करेगा चीन!

    विश्लेषकों और सैन्य रणनीतिकारों ने कहा कि चीन के लिए दो प्रमुख विकल्प उपलब्ध हैं, पहले पूर्ण पैमाने पर आक्रमण और दूसरा सैन्य नाकाबंदी।

    हालांकि, वाशिंगटन में सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस)ने पहले और दूसरे के अलावा चीन के तीसरे और सबसे खतरनाक विकल्प ग्रे जोन रणनीति की तरफ भी इशारा किया है। इसके तहत चीन तट रक्षक इससे समुद्री मिलिशिया और समुद्री सुरक्षा एजेंसियां ताइवान पर नाकाबंदी कर सकती हैं।

    खबरें और भी

     चीन की ग्रे जोन रणनीति

    इसके बाद से ताइवान के लगभग 23 मिलियन लोगों तक ऊर्जा जैसी महत्वपूर्ण आपूर्ति को पहुंचने से रोक दिया जाएगा। सितंबर 2020 से, चीन ने ताइवान के क्षेत्र के पास संचालित होने वाले सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में बढ़ोतरी करके ग्रे जोन रणनीति का इस्तेमाल तेज कर दिया है।

    'आत्म-विनाश में फंसेगा चीन'

    वहीं चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून ने ताइवान के साथ चीन के युद्द को रोकने की कोशिश की थी। अब उन्होंने ताइवान स्वतंत्रता अलगाववादियों को प्रोत्साहित करने के लिए बाहरी ताकतों को चेतावनी दी और कहा कि ये दुर्भावनापूर्ण इरादे ताइवान को खतरनाक स्थिति में खींच रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जो कोई भी ताइवान को चीन से अलग करने की हिम्मत करेगा, वह आत्म-विनाश में फंस जाएगा।

    यह भी पढ़ें: America: केंटकी में नाइट क्लब के बाहर हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत और सात अन्य घायल

    यह भी पढ़ें: ताइवान को हथियार बेचने की मंजूरी देने पर तिलमिलया ड्रैगन, लगाया अमेरिकी कंपनी पर प्रतिबंध