Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US-China: दक्षिण चीन सागर में अवैध रूप से घुसा अमेरिका का लड़ाकू जहाज, चीनी सेना का दावा

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 06:24 AM (IST)

    ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच हाल के दिनों में काफी दूरियां सामने आई है। इस बीच चीन की सेना ने दावा कि कि अमेरिका का एक लड़ाकू जहाज दक्षिण चीन ...और पढ़ें

    US-China: दक्षिण चीन सागर में अवैध रूप से घुसा अमेरिका का लड़ाकू जहाज, चीनी सेना का दावा (फोटो रायटर)
    US-China: दक्षिण चीन सागर में अवैध रूप से घुसा अमेरिका का लड़ाकू जहाज, चीनी सेना का दावा (फोटो रायटर)

    HighLights

    1. चीन ने अमेरिका पर लगाया आरोप।
    2. दक्षिण चीन सागर में अवैध रूप से घुसा अमेरिकी जहाज।

    रायटर, बीजिंग। ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच हाल के दिनों में काफी दूरियां सामने आई है। इस बीच चीन की सेना ने दावा कि कि अमेरिका का एक लड़ाकू जहाज दक्षिण चीन सागर अवैध रूप से घुस गया।

    दक्षिण चीन सागर में घुसा अमेरिका का लड़ाकू जहाज

    चीन की सेना ने सोमवार को कहा कि अमेरिका का एक लड़ाकू जहाज दक्षिण चीन सागर से सटे समुद्र में अवैध रूप से घुस गया है। चीन के दक्षिणी थिएटर ऑफ ऑपरेशंस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि अमेरिका ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को गंभीर रूप से कमजोर किया है।

    अमेरिका ने किया चीन की संप्रभुता का उल्लंघन

    प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अमेरिका ने जानबूझकर दक्षिण चीन सागर को बाधित किया और चीन की संप्रभुता का उल्लंघन किया। बता दें कि दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय जल के अपने दावों को लेकर चीन का अपने कई पड़ोसियों के साथ विवाद चल रहा है। हाल के महीनों में फिलीपींस जहाजों के साथ कई टकराव हुए हैं। यहीं नहीं चीन विवादित क्षेत्रों में अमेरिकी जहाजों की गश्त को लेकर विरोध भी जताया है।

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: हमास के खिलाफ जमीनी अभियान फिर से शुरू करेगा इजरायल, IDF ने कहा- हमारी नीति स्पष्ट

    प्रवक्ता ने कहा कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अमेरिकी जहाज की निगरानी करने के लिए समुद्र में सैनिकों का तैनात किया है। फिलहाल चीन के सैनिक हर समय राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अवैध अफगानों पर पाकिस्तान ने कसी नकेल, खैबर पख्तूनख्वा से ढाई लाख अप्रवासियों को भेजा गया अफगानिस्तान