Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अवैध अफगानों पर पाकिस्तान ने कसी नकेल, खैबर पख्तूनख्वा से ढाई लाख अप्रवासियों को भेजा गया अफगानिस्तान

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 03:32 AM (IST)

    Pakistan Illegal Afghan immigrants पाकिस्तान में अवैध अफगान प्रवासियों को निकालने का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्र ...और पढ़ें

    अवैध अफगानों पर पाकिस्तान ने कसी नकेल (फाइल फोटो)
    अवैध अफगानों पर पाकिस्तान ने कसी नकेल (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अवैध अफगान प्रवासियों को भेजा रहा अफगानिस्तान।
    2. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से 253,068 लोग वापस अफगानिस्तान लौट आए।

    एएनआई, खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान)। पाकिस्तान में अवैध अफगान प्रवासियों को निकालने का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से दो दिसंबर तक कुल 253,068 लोग वापस अफगानिस्तान लौट आए हैं।

    अवैध अफगानों को पाकिस्तान से निकालने का सिलसिला जारी

    पाकिस्तान स्थित एक मीडिया आउटलेट ने खैबर पख्तूनख्वा गृह विभाग का हवाला देते हुए बताया कि 248,890 अप्रवासियों को तोरखम से, 3,479 लोगों को अंगोर अड्डा वजीरिस्तान और 698 लोगों को खरलाची कुर्रम जिले से वापस भेजा गया है।

    5064 लोगों को भेजा गया अफगानिस्तान

    इसके अलावा इस्लामाबाद से 114, पंजाब से 873 और POK से 24 लोगों सहित कुल 5064 लोगों को खैबर पख्तूनख्वा के रास्ते से निर्वासित किया गया है। इससे पहले कार्यवाहक प्रांतीय सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा था कि अवैध अप्रवासियों को किसी भी कीमत पर उनके देश वापस भेजा जाएगा।

    135,000 अवैध अप्रवासियों को अफगानिस्तान भेजा गया

    उन्होंने कहा कि सरकार ने हर दिन 10,000 अप्रवासियों को निर्वासित करने का लक्ष्य रखा है। एआरवाई न्यूज ने बताया कि अब तक 135,000 अवैध अप्रवासियों को अफगानिस्तान भेजा गया है। जान अचकजई ने कहा कि एक साल के दौरान विभिन्न बम हमलों और तोड़फोड़ की घटनाओं में अफगानी शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से अवैध अफगानों को निकालने की प्रक्रिया जारी, अब तक चार लाख से अधिक अप्रवासियों की हो चुकी वतन वापसी

    हर दिन भेजे जाएंगे 10 हजार अवैध अप्रवासी

    एआरवाई न्यूज ने बताया कि सरकार ने फैसला किया है कि हर दिन दस हजार अवैध अप्रवासियों को अफगानिस्तान भेजा जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद पर नकेल कसने का फैसला किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन पर फिर किया हमला, आवासीय इमारत को बनाया निशाना; दो की मौत