Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन पर फिर किया हमला, आवासीय इमारत को बनाया निशाना; दो की मौत

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 03:00 AM (GMT+05:30)

    रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन में आवासीय इमारत को निशाना बनाया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रविवार को खेरसॉन के दक्षिणी क्षेत्र में रूस ने आवासीय इम ...और पढ़ें

    Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन पर फिर किया हमला, आवासीय इमारत को बनाया निशाना (फोटो रायटर)
    Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन पर फिर किया हमला, आवासीय इमारत को बनाया निशाना (फोटो रायटर)

    HighLights

    1. रूस का यूक्रेन पर हमला।
    2. खेरसॉन में आवासीय इमारत को बनाया निशाना

    रायटर, कीव। रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन में आवासीय इमारत को निशाना बनाया है। इस हमले में दो की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।

    रूसी हमले में दो लोगों की मौत

    समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रविवार को खेरसॉन के दक्षिणी क्षेत्र में रूस ने आवासीय इमारत पर गोलाबारी की। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। खेरसॉन शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख रोमन म्रोचको ने बताया कि रूस ने खेरसॉन में आवासीय इमारत को निशाना बनाया है।

    रूस के हमले में कई लोग हुए घायल

    खेरसॉन सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम ऐप पर कहा कि खेरसॉन शहर के पूर्व में सदोव गांव में गोलाबारी की गई। इस हमले में 78 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्रीय गवर्नर ऑलेक्जेंडर प्रोकुडिन ने कहा कि खेरसॉन शहर में गोलाबारी में एक आवासीय इमारत पर हमला किया गया। इस हमले में तीन महिलाओं और दो पुरुषों को चोटें आई हैं।

    यह भी पढ़ें- Earthquake in Philippines: फिलीपींस में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार आया भूकंप, मिंडानाओ में 6.8 तीव्रता के लगे झटके

    दो अस्पतालों को पहुंचा नुकसान

    एक महिला ने बताया कि हमला बहुत जोरदार था। क्षेत्रीय गवर्नर ऑलेक्जेंडर प्रोकुडिन ने कहा कि रूसी हमले ने दो अस्पतालों के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचाा है। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया बारह क्रूज मिसाइल और ड्रोन से हमला, पूर्व राष्ट्रपति को देश छोड़ने की नहीं मिली अनुमति

    खबरें और भी