विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं जो चाहे वो करूं, मेरी मर्जी', चीन ने उड़ाया ट्रंप का मजाक; शेयर किया AI वीडियो

Published: Tue, 13 Jan 2026 11:56 AM (GMT+05:30)

चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों का मजाक उड़ाया है। चीनी सरकारी मीडिया ने एक AI वीडियो शेयर ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला करके इस देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया। चीन ने इस घटना पर अमेरिका की आलोचना भी की थी। वहीं अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर चीन ने मजाक उड़ाया है।

वेनेजुएला पर हमला करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई देशों को उनकी बात मानने के लिए कहा। ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल पर कब्जा जमा लिया। इसके बाद अब ग्रीनलैंड पर भी अमेरिकी राष्ट्रपति की निगाहें टिकी हैं। इसके अलावा अमेरिका, ईरान में हो रहे प्रदर्शन पर भी नजर बनाए हुए है और ईरानी सरकार पर हमला करने की धमकी भी दे चुका है।

चीन ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

अमेरिका के ऐसे तेवर देखते हुए चीन की सरकारी मीडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक AI वीडियो शेयर किया है, जिसका सीधा संबंध अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी नीतियों से जोड़ा जा रहा है।

चीन की सरकारी मीडिया के शेयर किए वीडियो में एक कैरेक्टर को अमेरिका के झंडे वाली टोपी पहने दिखाया गया है। इस वीडियो में कैप्शन के साथ बताया गया है कि ये कैरेक्टर लोगों से कह रहा है, 'तुम्हारा तेल, तुम्हारी जमीन, ये सब मेरा शिकार है।'

वीडियो के कैप्शन में यह भी लिखा है, 'मादुरो को हटाना, केवल एक छोटा सा खेल है। अंतरराष्ट्रीय नियम मेरे लिए कोई मायने नहीं रखते। मुझे किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है और न ही मुझे किसी बात का मलाल है। मेरे पास बहुत बड़ी सेना है।' इस वीडियो में कैरेक्टर आगे कहता है, 'मैं जो चाहूं, वो करूं। मुझे जो कुछ चाहिए, वो मैं ले सकता हूं।'

चीन की सरकारी मीडिया की तरफ से शेयर किए इस वीडियो के कैरेक्टर को डोनल्ड ट्रंप की नीतियों से जोड़ा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।