यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
China Taiwan Conflict: चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग ने फिर उठाया ताइवान का मुद्दा, बोले- होगा विलय, जरूरत पड़ी तो...
शी चिनफिंग ने संबोधन में कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों पर सभी चीनियों को उद्देश्य की समान भावना ...और पढ़ें

एएनआई, बीजिंग। ताइवान में 13 जनवरी को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को साल के अंत के अपने संबोधन में कहा कि ताइवान का फिर से चीन में विलय किया जाएगा।
Fox News के मुताबिक, चीन और ताइवान के बीच हाई लेवल तनाव जारी है। शी ने बार-बार कहा है कि, ताइवान चीन का हिस्सा है और यदि आवश्यक हो तो बलपूर्वक इसे फिर से एकीकृत किया जाना चाहिए। शी ने रविवार के संबोधन में कहा कि, ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों पर सभी चीनियों को उद्देश्य की समान भावना से बंधा होना चाहिए और चीनी राष्ट्र के कायाकल्प की महिमा में हिस्सा लेना चाहिए।
कुछ ही दिनों में दूसरी बार उठाया मुद्दा
कुछ ही दिनों में ये दूसरी बार था जब शी ने ताइवान के मुद्दे को उठाया। शी ने मंगलवार को कम्युनिस्ट चीन के संस्थापक माओत्से तुंग के जन्म की 130वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बीजिंग में एक संगोष्ठी के दौरान ताइवान को फिर से एकजुट करने की भी कसम खाई।