Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Covid in China: गुआंगझू में कोरोना संक्रमण का प्रकोप, 18 लाख लोगों को घर के भीतर रहने का निर्देश जारी

    By AgencyEdited By: Monika Minal
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 12:25 PM (IST)

    COVID-19 in China चीन के आंकड़ें कम हैं लेकिन पिछले सप्ताह जीरो कोविड पालिसी के बावजूद बढ़ रहे आंकड़ों से चुनौती दी जा रही है। इसके बाद हर संक्रमित श ...और पढ़ें

    चीन: गुआंगझू में कोरोना संक्रमण का प्रकोप
    चीन: गुआंगझू में कोरोना संक्रमण का प्रकोप

    बीजिंग, एजेंसी। COVID-19 in China: चीन के दक्षिणी गुआंगझू जिले के निवासियों को घर के भीतर रहने के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही इन्हें कोरोना टेस्टिंग कराने  के आदेश दिए गए हैं। देश के इस बड़े शहर में स्कूलों को बंद करा दिया गया है। देश भर में कुल 11,773 संक्रमण के मामले आए हैं। इसमें 10,351 लोग ऐसे हैं जिनमें किसी तरह का लक्षण नहीं है। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने दी है।

    जीरो कोविड पालिसी के बावजूद बढ़ रहे आंकड़े 

    चीन के आंकड़ें कम हैं लेकिन पिछले सप्ताह जीरो कोविड पालिसी के बावजूद बढ़ रहे आंकड़ों से चुनौती दी जा रही है। इसके बाद हर संक्रमित शख्स को आइसोलेट करने का फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में ऐलान किया कि गुआंगझू के हैझू जिले में शनिवार को लोगों को आदेश दिया गया कि संक्रमण को रोकने के लिए घर के भीतर ही रहा करें।

    प्रत्येक घर के एक सदस्य को बाहर से खाना खरीदने की इजाजत 

    प्रत्येक घर के एक सदस्य को खाना खरीदने की अनुमति दी गई। गुआंगझू में स्कूलों को बंद करा दिया और बस व सबवे सर्विस भी बंद हैं। गुआंगझू से बीजिंग व अन्य बड़े शहरों के लिए उड़ानों को रद कर दिया गया। 

    बता दें कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सरकार ने विदेशी कोरोना वैक्सीनों के आयात से इन्कार कर दिया। साथ ही वायरस के सोर्स के बारे में अधिक जानकारी मुहैया कराने से इन्कार करा दिया। पहली बार साल 2019 के अंत में वुहान शहर से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी।

    खबरें और भी

    बीते गुरुवार को राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अगुवाई में चीन की सत्तारूढ़ पार्टी CPC (Communist Party of China) स्थायी समिति के नवनिर्वाचित 7 सदस्यों की पहली मीटिंग में कोरोना प्रतिबंधों में ढील के साथ नए कानूनों को लागू करने का फैसला किया गया।

    चीन में कोरोना के रिकॉर्ड मामले आए सामने, कहीं अन्‍य देशों के लिए खतरे की घंटी तो नहीं?

    चीन में कम हुए कोरोना के मामले: जीरो कोविड पालिसी में दी गई ढील, क्वारंटाइन अवधि में की गई कमी