Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चीन ने जारी किया डीएफ-17 हाइपरसोनिक मिसाइल का नया वीडियो, पहाड़ी इलाकों के लिए बनाई अनोखी टनल मशीन

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:38 PM (IST)

    चीन ने अपनी सेना की 99वीं वर्षगांठ पर डीएफ-17 हाइपरसोनिक मिसाइल लॉन्च व्हीकल का नया वीडियो जारी किया है, जिसे विशेषज्ञ दुनिया में अपनी तरह का पहला बता ...और पढ़ें

    डीएफ-17 हाइपरसोनिक मिसाइल लॉन्च व्हीकल।

    डीएफ-17 हाइपरसोनिक मिसाइल लॉन्च व्हीकल।

    HighLights

    1. पीएलए की 99वीं वर्षगांठ पर डीएफ-17 हाइपरसोनिक मिसाइल वीडियो जारी।

    2. डीएफ-17 हाइपरसोनिक मिसाइल की अनुमानित रेंज 1,800-2,500 किमी है।

    3. चीन ने पहाड़ी इलाकों के लिए 'शियांगलोंग' टनल बोरिंग मशीन विकसित की।

    डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की 99वीं वर्षगांठ के अवसर पर डीएफ-17 हाइपरसोनिक मिसाइल लॉन्च व्हीकल का नया वीडियो जारी किया गया है। चीनी विशेषज्ञों ने इसे दुनिया में अपनी तरह का पहला बताया है।

    सरकारी टेलीविजन की ओर से सोमवार को जारी फुटेज में पीएलए राकेट फोर्स के छह डीएफ-17 हाइपरसोनिक मिसाइल लॉन्च व्हीकल एक ही फ्रेम में दिखाई दिए। चीनी सैन्य मामलों के विशेषज्ञ झांग जूंशे ने ग्लोबल टाइम्स से कहा कि डीएफ-17 चीन की एक महत्वपूर्ण मिसाइल ताकत है।

    हांगकांग के साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के अनुसार, इस मिसाइल की रेंज 1,800-2,500 किमी होने का अनुमान है।

    चीन ने बनाई टनल बोरिंग-एंड-ब्लास्टिंग मशीन

    चीन ने पहाड़ी इलाकों के लिए टनल बोरिंग-एंड-ब्लास्टिंग मशीन बनाई है। यह दुनिया में अपनी तरह की पहली मशीन बताई जा रही है। यह दुर्गम इलाकों में सुरंग बनाने की चुनौतियों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है। 4.5 मीटर व्यास वाली इस मशीन को शियांगलोंग नाम दिया गया है। इसे त्सिंगहुआ यूनिवर्सिटी और सरकारी कंपनी चाइना रेलवे ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    खबरें और भी