Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    China: चीन के झेंग्झौ में सख्त कोविड लॉकडाउन, iphone फैक्ट्री से भाग रहे चीनी कर्मचारी

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 31 Oct 2022 10:42 AM (IST)

    China के झेंग्झौ प्रांत में सख्त कोविड लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इससे बचने के लिए आइफोन फैक्ट्री में काम कर रहे सैकड़ों मजदूर भाग रहे है। चीनी सोश ...और पढ़ें

    China: चीन के झेंग्झौ में सख्त कोविड लॉकडाउन, iphone फैक्ट्री से भागे चीनी कर्मचारी
    China: चीन के झेंग्झौ में सख्त कोविड लॉकडाउन, iphone फैक्ट्री से भागे चीनी कर्मचारी

    बिजिंग, एएनआइ। foxconn Lockdown: चीन में कोरोना महामारी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। कई प्रांतों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं लॉकडाउन लग जाने के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच चीन के वर्कस देश के सबसे बड़े आइफोन प्लांट को छोड़ कर भाग रहे हैं। बता दें कि चीन ने कोविड के प्रकोप को देखते हुए झेंग्झौ में दुनिया के सबसे बड़े iPhone प्लांट में सख्त कोविड प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है।

    सख्त आइसोलेशन में रखा जाएगा कर्मचारियों को

    कोविड लॉकडाउन से बचने के लिए फॉक्सकॉन के कर्मचारी भाग रहे है। चीनी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में लोगों को फॉक्सकॉन के स्वामित्व वाले संयंत्र से बाहर भागते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि कोरोना के मामले बढ़ने के कारण फॉक्सकॉन में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि झेंग्झौ फॉक्सकॉन लगभग 300,000 कर्मचारियों को काम पर रखता है और दुनिया के आधे से ज्यादा आइफोन इसी कारखाने में तैयार होते है।

    Turkey News: राष्ट्रपति एर्दोगन ने घोषित किया 'तुर्किये का विजन शताब्दी', देश के लिए चाहते हैं नया संविधान

    कारखाने से पैदल ही भाग रहे अपने घर

    कोविड लॉकडाउन और भोजन की कमी के कारण हेनान प्रांत के कई प्रवासी मजदूर पैदल ही घर भाग रहे है। बता दें कि चीन में लॉकडाउन के कारण सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं है। शनिवार को चीनी सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें देखा जा सकता है कि फॉक्सकॉन के मजदूर अपने घर लौट रहे हैं।

    फॉक्सकॉन मजदूरों के लिए सड़कों पर खाने की व्यवस्था भी की जा रही है। हेनान प्रांत की राजधानी झेंग्झौ में पिछले सात दिनों की अवधि में 97 कोरोना के मामले आ गए है। लगभग 10 मिलियन लोगों के शहर को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है। जीरो कोविड पॉलिसी के तहत चीन सख्त लॉकडाउन जारी रखेगा।

    खबरें और भी

    Iran के रिवोल्यूशनरी गार्ड को किया जा सकता है आतंकी संगठन घोषित, एक्शन के मूड में जर्मनी व यूरोपीय संघ

    चीन की जीरो कोविड पॉलिसी

    फॉक्सकॉन, जो यूएस-आधारित एप्पल के सप्लायर के रूप में कार्य करता है, के झेंग्झौ परिसर में हजारों कर्मचारी काम करते हैं। चीन की सख्त शून्य-कोविड नीति के तहत, शहरों को कोरोना मुक्त करने के लिए कई उपाय किए जा रहे है। इसमें लॉकडाउन के साथ-साथ लोगों के बाहर निकलने और यात्रा करने पर भी पूरी तरह से रोक है।

    Chhath Puja: अमेरिका में दिखा छठ पर्व का उत्साह, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए एकत्रित हुए भारतीय अमेरिकी