विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake News: अंडमान सागर में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Published: Wed, 26 Mar 2025 08:24 AM (IST)

चीन में सुबह-सुबह आए भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को डरा दिया। लोग अपने घरों में गहरी नींद में ...और पढ़ें

अंडमान सागर और चीन में आया भूकंप के झटके
अंडमान सागर और चीन में आया भूकंप के झटके

HighLights

  1. चीन में सुबह-सुबह आया 4.2 तीव्रता का भूकंप
  2. अंडमान में भी सागर में आया जोरदार भूकंप
  3. चीन में कब आया था सबसे भयानक भूकंप?

एएनआई, पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, बुधवार सुबह अंडमान सागर में रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 75 किलोमीटर की गहराई पर आया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने X पर पोस्ट कर भूकंप के बारे में जानकारी दी है और पोस्ट में भूकंप का समय और तीव्रता भी बताया गया है। इससे पहले भारत के पड़ोसी देश चीन में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

चीन में आया जोरदार भूकंप

भारत के पड़ोसी देश चीन में बुधवार (26 मार्च) की सुबह भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे। स्थानीय समयानुसार 1:21 बजे रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 वाले भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया। भूकंप का केंद्र चीन के हेबेई प्रांत के लैंगफैंग में स्थित योंगकिंग काउंटी में बताया जा रहा है।

चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन ने 20 किलोमीटर नीचे था और केंद्र बीजिंग के नजदीक होने के कारण, वहां के लोगों ने भी हल्के झटके महसूस किए। हालांकि, अलर्ट सिस्टम ने फोन में तुरंत अलर्ट मैसेज जारी कर लोगों को सतर्क कर दिया था।

कोई बड़े नुकसान की नहीं है रिपोर्ट

बता दें, भूकंप के के लिहाज से चीन संवेदनशील देशों में से एक है। बुधवार को आए भूकंप के बाद अभी तक कोई बड़े नुकसान की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बताया गया है कि कोई भी आपातकालीन कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।

चीन में भूकंप की आशंका

बता दें, भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र होने की वजह से चीन में भूकंप की आशंका बनी रहती है। चीन के भौगोलिक स्थिति और टेक्टोनिक प्लेटों की एक्टिविटी के कारण यहां भूकंप की घटनाएं अधिक होती है। चीन का भूभाग एशियाई और भारतीय प्लेटों की टक्कर के बीच स्थित है। हिमाचल पर्वत श्रृंखला भी इसी टकराव का परणाम है।

चीन का सबसे शक्तिशाली भूकंप

सिचुआन प्रांत में 12 मई, 2008 को चीन का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 7.9 थी। इस भयानक भूकंप के बाद 87 हजार लोगों की जान चली गई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे।

भारत-चीन ने की LAC पर स्थिति की समीक्षा, सीमा पार सहयोग फिर शुरू करने पर भी हुआ विचार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।