Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    China: भारी बारिश से दक्षिण चीन में कई लोगों की मौत, रिहायशी इलाकों में घुसे 70 मगरमच्छ; सर्च ऑपरेशन जारी

    By AgencyEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 09:26 AM (IST)

    दक्षिण चीन (Southern China) में भारी बारिश और तूफान के कारण अब तक लगभग 7 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल हुए हैं। इसी बीच जानकारी सामने आई है क ...और पढ़ें

    बारिश और तूफान के कारण फार्म से भाग निकले 70 मगरमच्छ
    बारिश और तूफान के कारण फार्म से भाग निकले 70 मगरमच्छ

    HighLights

    1. दक्षिण चीन में जारी है भारी बारिश और तूफान का कहर
    2. बारिश और तूफान के कारण फार्म से भाग निकले 70 मगरमच्छ

    बीजिंग, एपी। दक्षिणी चीन में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का कहर जारी है। इसके कारण लगभग सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों मगरमच्छ एक फार्म से निकलकर भागने में कामयाब हो गए।

    70 से अधिक मगरमच्छ भाग निकले

    चीनी मीडिया रिपोर्टों के आधार पर समाचार एजेंसी एपी में जानकारी दी गई कि पश्चिमी गुआंग्डोंग प्रांत में तट के पास एक शहर माओमिंग में 70 से अधिक मगरमच्छ भाग निकले हैं। इसके कारण प्रशासन ने आसपास के निवासियों को घर पर रहने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें: Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 2800 के पार, कई देशों ने भेजे सहायता दल

    सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम

    एक आपातकालीन अधिकारी के हवाले से कहा गया कि 69 वयस्क और छह छोटे मगरमच्छ भाग गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ मगरमच्छों को पकड़ लिया गया है, लेकिन झील की गहराई काफी ज्यादा है, जिसके कारण ऑपरेशन में थोड़ी मुश्किल आ रही है।

    हालांकि, अब तक किसी के चोटिल होने की जानकारी नहीं मिली है।

    भूस्खलन से कई लोगों की मौत

    आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पश्चिम में गुआंग्शी क्षेत्र के युलिन शहर में बारिश के बाद हुए कई जगह भूस्खलन हुए हैं। जिसके बाद सात लोगों की मौत हो गई और तीन लोग लापता हैं। रविवार और सोमवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इससे पहले पिछले सप्ताह हांगकांग में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें: चीन के विदेश मंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री लापता, आखिरी बार बीजिंग में किया था सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित

    खबरें और भी