Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    China News: चीन में करप्शन के खिलाफ एक्शन में शी जिनपिंग, एक लाख से अधिक लोगों पर लगाया जुर्माना

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 30 May 2023 04:26 PM (IST)

    चीन में एक लाख से अधिक लोगों पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत जुर्माना लगाया गया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के ...और पढ़ें

    China News: चीन में करप्शन के खिलाफ एक्शन में शी जिनपिंग (फाइल फोटो)
    China News: चीन में करप्शन के खिलाफ एक्शन में शी जिनपिंग (फाइल फोटो)

    बीजिंग, एजेंसी। चीन में एक लाख से अधिक लोगों पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत जुर्माना लगाया गया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन में 1,11,000 से अधिक लोगों पर 2023 की पहली तिमाही में भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत जुर्माना लगाया गया है।

    1,11,000 से अधिक लोगों पर लगा जुर्माना

    एक रिपोर्ट के अनुसार, भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत लगभग 7 लाख 76 हजार याचिकाएं और रिपोर्ट प्राप्त की गई थी, जिनमें से 231,000 शिकायतें और आरोप थे। इसके बाद चीन में 2023 की पहली तिमाही में भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत 1,11,000 से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया गया है।

    10,285 अधिकारी हैं लिस्ट में शामिल

    मार्च की भ्रष्टाचार-रोधी रिपोर्ट के आंकड़ों में कहा गया है कि 7,021 गड़बड़ियों की जांच की गई और उनका निपटारा किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इनमें 10,285 अधिकारी शामिल हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन के ज्यादातर राज्य सरकारें कर्ज में हैं, चीन में एक अधिकारी के रूप में जीवन उतना आरामदायक नहीं है जितना पहले हुआ करता था।

    भ्रष्टाचार को खत्म करने की कोशिश कर रही CCP

    दरअसल, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) राज्य की संपत्ति की चोरी, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को खत्म करने की पूरी कोशिश कर रही है। हालांकि, राज्य के तंत्र के अस्तित्व का एक बड़ा कारण भ्रष्टाचार है। यही वजह है कि यह भ्रष्टाचार-विरोधी डेटा का अचानक आना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    चीनी अर्थव्यवस्था से अलग हो रहा अमेरिका और यूरोपीय संघ

    अमेरिका और यूरोपीय संघ के चीनी अर्थव्यवस्था से धीरे-धीरे अलग होने के इरादे का मतलब है कि स्थायी भ्रष्टाचार का यह मॉडल जल्द ही खत्म हो जाएगा। डायरेक्टस की रिपोर्ट में कहा गया है कि पार्टी की प्रकृति यह तय करती है कि अधिकारी निजी उद्यमियों के साथ करीबी संबंध बनाना चाहते हैं और संरक्षण के इस तरीके से एक-दूसरे की मदद करना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- चीन ने ठुकराया अमेरिका का निमंत्रण, सिंगापुर में नहीं होगी दोनों देशों के रक्षा प्रमुखों के बीच बैठक

    यह भी पढ़ें- Astronauts On Moon: 2030 तक चांद पर अंतरिक्ष यात्री भेजने की तैयारी में चीन, शीर्ष स्तर पर लग चुकी है मुहर